वार्ड 53 में विकास कार्यों की सौगात, महापौर अलका बाघमार ने किया भूमिपूजन
वार्ड 53 में नाला एवं सीसी सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन, 46 लाख रुपये के विकास कार्यों की मिली सौगात
दुर्ग/ नगर पालिक निगम दुर्ग सीमा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 53 में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन महापौर श्रीमती अलका बाघमार द्वारा किया गया। इस दौरान लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर, एमआईसी सदस्य नरेंद्र बंजारे, शेखर चन्द्राकर,पार्षद सविता साहू, सहित विवेकानंद नगर एवं वार्डवासियों की उपस्थिति रही।
करीब 46 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन
वार्ड क्रमांक 53 में राजू बक्शी के घर के पास रोड निर्माण कार्य 9.95 लाख रुपये की लागत से, विवेकानंद नगर गली क्रमांक 05 में शिव मंदिर से कृष्णा देशमुख के घर तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य 8.00 लाख रुपये की लागत से तथा मिनाक्षी नगर में बोरसी चौक से पोटिया कला तक नाला निर्माण कार्य 28.29 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। इन तीनों विकास कार्यों की कुल लागत करीब 46.24 लाख रुपये है।
महापौर ने सुनी वार्डवासियों की समस्याएं
भूमिपूजन के दौरान वार्डवासियों ने विकास कार्यों की सौगात मिलने पर महापौर अलका बाघमार का आभार व्यक्त किया। महापौर ने नागरिकों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को सुना तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
महापौर अलका बाघमार ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में आवश्यकतानुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ कराया जा रहा है। नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना निगम की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सड़क, नाली एवं अन्य अधोसंरचना संबंधी कार्यों से वार्डवासियों को सुविधा मिलेगी और क्षेत्र का विकास तेजी से होगा।
इस अवसर पर वार्ड पार्षद सविता साहू, सहायक अभियंता हरिशंकर साहू, उपअभियंता करण यादव, प्रणय देवांगन, भरत देवांगन, कृष्ण बेलचंदन, अनिल सोनी सहित बड़ी संख्या में रहवासीगण उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.