पूर्व मुख्यमंत्री श्यामा चरण शुक्ला व पुलवामा शहीदों को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि
दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (शहर) द्वारा आज भारत के पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पंडित श्यामा चरण शुक्ला जी की पुण्यतिथि तथा पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने अपने संबोधन में कहा कि पंडित श्यामा चरण शुक्ला का जीवन सादगी, जनसेवा और संघर्ष की मिसाल रहा है। अविभाजित मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने किसानों, श्रमिकों और आम नागरिकों के हितों को सर्वोपरि रखा। उनका राजनीतिक जीवन सामाजिक समरसता, विकास और जनकल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा है। छत्तीसगढ़ की राजनीतिक चेतना में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
धीरज बाकलीवाल ने पुलवामा हमले में शहीद हुए 40 सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों का बलिदान कभी व्यर्थ नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के विषय पर राजनीतिक लाभ लेने के बजाय ठोस, पारदर्शी और जवाबदेह नीति अपनाई जानी चाहिए। शहीदों के परिजनों को न्याय, सम्मान और समुचित सहयोग प्रदान करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने आगे कहा कि देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सभी राजनीतिक दलों को मिलकर कार्य करना चाहिए, ताकि शहीदों का बलिदान सदैव राष्ट्र की प्रेरणा बना रहे।
कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री राजेंद्र साहू, दीपक दुबे, संजय कोहले, अलताफ अहमद, अब्दुल गनी, गुरदीप सिंह भाटिया, श्रीमती देवश्री साहू, सुशील भारद्वाज, राहुल शर्मा, अशोक मेहरा, गणेश सोनी, खुर्शीद अहमद, प्रीतम देशमुख, आनंद कपूर ताम्रकार, संजय बत्रा, विनोद राणा, इमरान मीर, रत्ना नारमदेव, नरेंद्र सोनकर, राकेश साहू, नंदा भवानी, गौरव उमरे सहित कांग्रेस पदाधिकारीगण, पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में सभी ने शहीदों की स्मृति में राष्ट्र की एकता और सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया।


संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.