होम / राजनीती / भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए पहली लिस्ट जारी की। डॉक्टर, शिक्षक, समाजसेवी, पत्रकार और गायक समेत 144 उम्मीदवारों की सूची में सामाजिक और पेशेवर संतुलन साधा गया है
राजनीती
भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए पहली लिस्ट जारी की। डॉक्टर, शिक्षक, समाजसेवी, पत्रकार और गायक समेत 144 उम्मीदवारों की सूची में सामाजिक और पेशेवर संतुलन साधा गया है
भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए पहली लिस्ट जारी की। डॉक्टर, शिक्षक, समाजसेवी, पत्रकार और गायक समेत 144 उम्मीदवारों की सूची में सामाजिक और पेशेवर संतुलन साधा गया है।
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करते हुए सामाजिक और पेशेवर पृष्ठभूमि के लिहाज से कई वर्गों को साधने की कोशिश की है। पार्टी ने कुल 144 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए हैं, जिनमें राजनीति के साथ-साथ शिक्षा, समाजसेवा, स्वास्थ्य, मीडिया और सेना से जुड़े लोगों को भी टिकट दिया गया है।
पार्टी की सूची में पेशे के आधार पर 23 शिक्षक, 8 सामाजिक कार्यकर्ता, 6 अधिवक्ता, 5 डॉक्टर और 3 पत्रकार शामिल हैं। इसके अलावा 3 आध्यात्मिक नेता और 3 सेवानिवृत्त सैनिकों को भी उम्मीदवार बनाया गया है। सूची में एक क्रिकेटर, एक सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी, एक लोकगायक और सामाजिक आंदोलनों से जुड़े एक प्रमुख व्यक्ति को भी टिकट दिया गया है। राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक भाजपा ने इन वर्गों को शामिल कर अलग-अलग सामाजिक समूहों तक पहुंच बनाने की रणनीति अपनाई है।
सामाजिक संतुलन बनाने की कोशिश
सामाजिक वर्ग के आधार पर भी पार्टी ने संतुलन बनाने की कोशिश की है। घोषित उम्मीदवारों में 62 सामान्य वर्ग से, 20 अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से, 48 अनुसूचित जाति और 14 अनुसूचित जनजाति समुदाय से आते हैं। वहीं सीटों के हिसाब से 99 सामान्य, 32 अनुसूचित जाति और 13 अनुसूचित जनजाति आरक्षित सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। राजनीतिक अनुभव के लिहाज से सूची में 41 मौजूदा विधायक, 3 पूर्व विधायक और 2 पूर्व सांसद शामिल हैं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.