Jwala

Express News

राजनीती

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए विशेष पूजा-अर्चना

श्रीकृष्ण ग्रुप एवं कृष्णा एजेंसी परिवार ने किया महामृत्युंजय मंत्र जाप, सफल उपचार व दीर्घायु की कामना

962020820261411201008956706.jpg

रायपुर। छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर राजधानी रायपुर में श्रीकृष्ण ग्रुप एवं कृष्णा एजेंसी परिवार द्वारा विशेष पूजा-अर्चना एवं महामृत्युंजय मंत्र जाप का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने भगवान से उनके सफल उपचार, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं दीर्घायु की प्रार्थना की।Image after paragraph

बताया गया कि किरण सिंह देव का उपचार वेदांता अस्पताल के आईसीयू में चल रहा है तथा सोमवार को उनका ऑपरेशन प्रस्तावित है। उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना को लेकर विभिन्न सामाजिक एवं व्यावसायिक संगठनों द्वारा लगातार प्रार्थनाएं और पूजा-अर्चना की जा रही हैं।

पूजा-अर्चना का आयोजन दुर्ग के गंजपारा निवासी एवं श्रीकृष्ण ग्रुप के संचालक राहुल दुबे तथा कृष्णा एजेंसी के संचालक मनीष दुबे के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रशांत शर्मा, जितेंद्र राठी, लक्ष्मीकांत शर्मा, लक्ष्मण गणेशानी, पंकज मुलचंदानी, राजेश शर्मा, अजय पुरोहित, हितेंद्र राजपूत, अभय सिंह राजपूत, हेमंत निर्मलकर, संजू वर्मा एवं बबलू भाई सहित अनेक गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर राहुल दुबे (गंजपारा, दुर्ग) ने कहा कि किरण सिंह देव प्रदेश के कर्मठ, सरल एवं जनप्रिय नेता हैं। उन्होंने कहा, “हम सभी ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं और विश्वास है कि वे जल्द ही पूर्ण स्वस्थ होकर पुनः संगठन एवं प्रदेशवासियों की सेवा में सक्रिय होंगे।”

वहीं, मनीष दुबे ने कहा कि इस कठिन समय में पूरा प्रदेश किरण सिंह देव के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा, “भगवान से हमारी यही प्रार्थना है कि उनका ऑपरेशन सफल हो और वे जल्द स्वस्थ होकर हम सभी के बीच लौटें।”

पूजा-अर्चना के समापन पर सभी श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से महामृत्युंजय मंत्र का जाप कर भगवान से किरण सिंह देव के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। उपस्थितजनों ने विश्वास व्यक्त किया कि ईश्वर की कृपा और सभी शुभचिंतकों की प्रार्थनाओं से वे शीघ्र स्वस्थ होकर पुनः जनसेवा एवं संगठन के कार्यों में सक्रिय होंगे।

उल्लेखनीय है कि किरण सिंह देव वर्तमान में छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में संगठन का नेतृत्व कर रहे हैं।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

62408082026094418hareli_300x250.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
62408082026094418hareli_300x250.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.