Jwala

Express News

राजनीती

भाजपा की विकसित भारत जी-राम-जी जनजागरण अभियान की जिला स्तरीय कार्यशाला एवं सम्मेलन संपन्न

234240120261251411004981989.jpg

वीबी जी-राम-जी गांवों के सर्वांगीण एवं चौमुखी विकास के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है : गजेंद्र यादव*

 *हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता ग्रामीण क्षेत्र में समुचित रोजगार के अवसर मिले, - यशवंत जैन*

RO. NO 0001

Image after paragraph

*राष्ट्र निर्माण के लिए अच्छी योजनाएं सीढ़ी की तरह होती है - सुरेंद्र कौशिक*

*दुर्ग।* भारतीय जनता पार्टी की जिला भाजपा कार्यालय में विकसित भारत जी-राम-जी जनजागरण अभियान को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला एवं संपन्न भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक की अध्यक्षता में संपन्न हुई आयोजित बैठक में मुख्य वक्ता भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं वीबी राम जी के कार्यक्रम प्रदेश संयोजक यशवंत जैन, उनके सह वक्ता छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव रहे उनके साथ मंचासीन अतिथि जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, विधायक ललित चंद्राकर भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, महापौर अलका बाघमार, जिला महामंत्री विनोद अरोरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पवन शर्मा ,पूर्व विधायक डॉ बालमुकुंद देवांगन ,केंद्रीय नागरिक सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन,भाजपा जिला मंत्री एवं कार्यक्रम के जिला संयोजक गिरेश साहू, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रोहित राजपूत, सदस्य गण लालेश्वर साहू लोकमणी चंद्राकर उपस्थित रहे|

 

 इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक यशवंत जैन ने वीबी-जी राम जी पर विस्तार से चर्चा करते हुए ने कहा कि गाँवों के सर्वांगीण विकास के लिए यह एक महत्वपूर्ण योजना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ग्रामीण विकास के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए विकसित भारत जी-राम-जी अधिनियम 2025 लाया गया है, जो देश के गाँवों को विकसित बनाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। यह अधिनियम किसानों, मजदूरों और गरीबों को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। 

 

भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन आगे ने कहा कि विकसित भारत जी-राम-जी अधिनियम मनरेगा योजना का उन्नत और अधिक प्रभावी रूप है और कई मायनों में इससे बेहतर है। मनरेगा में जहाँ 100 दिनों का रोजगार मिलता था, वहीं अब इस अधिनियम के तहत ग्रामीण परिवारों को 125 दिनों के सुनिश्चित रोजगार की कानूनी गारंटी मिलेगी। मजदूरी भुगतान अब सात दिनों के भीतर किया जाएगा। इससे मजदूरों को न्याय मिलेगा और भुगतान में देरी जैसी पुरानी समस्याओं का समाधान होगा। खेती-किसानी के कार्यों को सुरक्षित रखने के लिए बुआई और कटाई के समय 60 दिनों तक कार्य रोके जा सकेंगे, ताकि किसानों को पर्याप्त मजदूर उपलब्ध हों और कृषि गतिविधियाँ प्रभावित न हों। विकसित भारत जी-राम-जी अधिनियम के अंतर्गत चार प्रमुख क्षेत्रों पर विशेष फोकस किया जाएगा - जल सुरक्षा, ग्रामीण अधोसंरचना, आपदा सुरक्षा और आजीविका संवर्धन। इस अधिनियम के माध्यम से कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन और कौशल विकास जैसी गतिविधियों को भी मजबूती मिलेगी। 

 

छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत जी राम जी योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकसित भारत-2047 की संकल्पना को पूरा करने की दिशा में एक अहम कदम होगा। विकसित भारत जी राम जी बिल को लोकसभा एवं राज्यसभा में पारित करने के लिए श्री मोदी एवं केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद देते हुए श्री यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को समुचित रोजगार मिले, इसी संकल्पना को पूरा करने के लिए यह योजना लाई गई है। कांग्रेस शासन काल में मनरेगा के नाम पर लाखों-करोड़ों रुपए का घोटाला हुआ और रोजगार के नाम पर लोगों से छलावा किया गया। जिन लोगों ने मनरेगा में काम किया, उनका भुगतान भी समय पर नहीं किया गया। विकसित भारत जी राम जी योजना के तहत प्रत्येक परिवार को 125 दिन की रोजगार के साथ ही 7 दिनों में भुगतान की सुविधा की गई है। भारत के समग्र विकास और देश को 2047 तक विकसित भारत बनाने के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी ने इन योजनाओं का क्रियान्वयन किया है।

 

भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत जी राम जी योजना भारत को एक नई पहचान दिलाएगी। इसलिए इस योजना को लेकर हमें जन जागरुकता लानी है। प्रत्येक ग्राम पंचायत में इस योजना के लाभ को हमें बताना है। अच्छी योजनाओं और कार्यों को जनता तक पहुँचाने का कार्य हमें करना है। अच्छी योजनाएं राष्ट्र निर्माण की सीढ़ी होती है जो भ्रष्टाचार रूपी कीड़े को काटने का काम करती है। श्री कौशिक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत जी-राम-जी अधिनियम 2047 विकसित भारत की संकल्पना को पूरा करने के लिए लाया है। कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष इस बिल का विरोध कर रहा है। कांग्रेस को इस योजना से इसीलिए पीड़ा हो रही है क्योंकि इस योजना में भगवान राम जी का नाम जुड़ा हुआ है। विकसित गाँव से विकसित भारत की शुरुआत होगी। ग्रामीण क्षेत्रों में हर परिवार को रोजगार मिले और उनका विकास हो, इस दिशा में यह योजना मील का पत्थर साबित होगी। कांग्रेस पार्टी ने मनरेगा के नाम पर भारी भ्रष्टाचार किया। लोगों से काम लेने के बाद उनको समय पर भुगतान नहीं किया। 

 

इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा एवं कार्यक्रम के संयोजक गिरेश साहू ने भी संबोधित किया |

 

 

 

आयोजित कार्यशाला का संचालन किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रोहित राजपूत ने किया एवं आभार कार्यक्रम के सदस्य लालेश्वर साहू ने किया 

आयोजित कार्यशाला एवं सम्मेलन में जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार, श्रीमती हर्षा चंद्राकर, अशोक राठी, राजीव पांडेय,मंत्री श्रीमती गायत्री वर्मा,गिरेश साहू,श्रीमती शैलेंद्री मांडवी,कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश सेन,सह कोषाध्यक्ष ध्रुव सचदेव,कार्यालय मंत्री सैयद आसिफ अली,सह कार्यालय मंत्री राहुल पंडित, मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, सोशल मीडिया जिला संयोजक रजनीश श्रीवास्तव,आईटी सेल जिला संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत, कुम्हारी नगर पालिका अध्यक्ष मीना वर्मा, जनपद पंचायत अध्यक्ष कुलेश्वरी देवांगन कीर्ति नायक लिमन साहू, निशा सोनी

मंडल भाजपा अध्यक्ष महेंद्र लोढ़ा कमलेश फेकर कौशल साहू हरीश चौहान मनमोहन शर्मा शीतला ठाकुर हेमंत सिन्हा लिकेश्वर देशमुख अनुपम साहू राजू जंघेल श्रीमती रानी बंछोर कमलेश चंद्राकर कमलेश साहू डॉ ज्योति प्रकाश साहू धर्मेंद्र सिन्हा वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र पाध्ये, अजय तिवारी ,रजा खोखर, संतोष सोनी, दीपक चोपड़ा आशीष निमजे शारदा गुप्ता जिला पंचायत सदस्य नीलम चंद्राकर , युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह ,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष तृप्ति चंद्राकर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष तेखन सिन्हा, मंडल महामंत्री अमित पटेल, नवीन साहू, भूपेंद्र साहू, पुराण देशमुख प्रवीण यदु युवा मोर्चा जिला महामंत्री अनिकेत यादव मौसमी ताम्रकार जूही चंद्राकर तनुजा बघेल शेखर चंद्राकर,नीलेश अग्रवाल शिव नायक शशि द्वारका साहू गोविंद देवांगन सरिता चंद्राकर सहित अपेक्षित श्रेणी के बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे|



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

62408082026094418hareli_300x250.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
633080820260941351009090114.jpg
296050820262228031009034642.jpg
62408082026094418hareli_300x250.jpeg
913050820260601571009015285.jpg
593050820260643251009016084.jpg
783050820262200211009034623.jpg
342050820262210111009034638.jpg
813030820260459501008965901.png
846080820261049441009091194.jpg
403080820261116311009091653.png

Advertisement

960030820260416021008965415.png
RO. NO 0001
100020820261248371008852523.png
RO. NO 0001

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.