Jwala

Express News

राजनीती

दुर्ग में जमीन कारोबारियों पर लाठीचार्ज का विरोध:भूख हड़ताल पर बैठे विधायक देवेंद्र यादव,पूर्व विधायक अरुण वोरा के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता

दुर्ग में जमीन कारोबारियों पर लाठीचार्ज का विरोध:भूख हड़ताल पर बैठे विधायक देवेंद्र यादव,पूर्व विधायक अरुण वोरा के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता

55904122025101400whatsappimage2025-12-04at12.46.24pm.jpeg

जमीन गाइडलाइन दरों में वृद्धि के विरोध में पिछले दिनों दुर्ग के कारोबारी सड़कों पर उतरे थे। जिन पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था और उन पर केस दर्ज किया गया था। इसके विरोध में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव एक दिवसीय भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, जिले के सभी कांग्रेस जिला अध्यक्ष और पदाधिकारी भी पटेल चौक धरना स्थल पहुंचे हैं। कांग्रेस का आरोप है कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने जनता की जायज मांगों को सुनने के बजाय उन पर बल प्रयोग कर अपनी संवेदनहीनता साबित कर दी है।

विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि आंदोलनरत जमीन कारोबारी, किसान और आम नागरिकों पर लाठीचार्ज भाजपा सरकार की दमनकारी और तानाशाही मानसिकता को दिखाती है। उन्होंने जमीन कारोबारियों की मांगों को जायज बताया है।

विधायक का कहना है कि भाजपा सरकार ने रजिस्ट्री दरों वृद्धि कर प्रदेश के गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों का अपना मकान बनाने का सपना तोड़ दिया है।

शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर लाठीचार्ज, कांग्रेस ने बताया सत्ता का दुरुपयोग

दुर्ग शहर पूर्व विधायक अरुण वोरा  ने बताया कि जमीन कारोबारियों की ओर से शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जा रहा था। बढ़ी हुई गाइडलाइन दरों को वापस लेने की मांग को लेकर उनकी भूख हड़ताल भी जारी थी।

लेकिन पांच दिनों में न तो सरकार का कोई मंत्री या विधायक उनसे मिलने पहुंचा और न ही किसी भाजपा नेता ने उनकी समस्याओं को समझने की कोशिश की। इसी उपेक्षा और असंवेदनशीलता के बीच मंगलवार को पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। जिसे उन्होंने सत्ता का दुरुपयोग बताया।

गरीब परिवारों को भी होगा नुकसान

दुर्ग ग्रामीण अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि रजिस्ट्री दरों में बढ़ोतरी का सीधा नुकसान उन परिवारों को होगा, जो सालों की जमा‐पूंजी से छोटा प्लॉट लेकर घर बनाने का सपना देखते हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि उरला क्षेत्र में पहले 300-400 रुपए प्रति वर्गफीट वाली जमीन का रजिस्ट्री खर्च 30-40 हजार रुपए तक आता था।

लेकिन, अब गाइडलाइन दर 2200 रुपए प्रति वर्गफीट होने से उसी जमीन की रजिस्ट्री फीस 2 से 2.5 लाख रुपए तक पहुंच गई है। ऐसे में 3 लाख का प्लॉट खरीदने वाले को 2 लाख रुपए सिर्फ रजिस्ट्री में देने होंगे। यह बोझ किसी भी आम नागरिक की क्षमता से बाहर है।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

488051120261926221011111638.jpg
453051120261925361011111633.jpg
437021120260634491010996317.jpg
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.