Jwala

Express News

राजनीती

दुर्ग के स्कूलों में शिक्षकों की कमी...छात्रों ने किया चक्काजाम

सड़क पर उतरकर की नारेबाजी, बीएलओ की ड्यूटी पर टीचर, नहीं हो रही पढ़ाई

75508122025133822comp-1-1_1765200277.webp

दुर्ग जिले के ग्राम बेलौदी के स्कूलों में लगातार शिक्षकों की कमी की वजह से सोमवार सुबह मिडिल और प्राइमरी स्कूल के बच्चे, उनके परिजनों और ग्रामवासी एकजुट होकर दुर्ग-नगपुरा मुख्य मार्ग पर बैठ गए और चक्काजाम कर दिया।

जाम के दौरान सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि, महीनों से शिकायतों के बावजूद शिक्षा विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके चलते बच्चों की पढ़ाई गंभीर रूप से प्रभावित हो रही है।

अव्यवस्था और बदहाल शिक्षा व्यवस्था से नाराज मिडिल और प्राइमरी स्कूल के बच्चों ने सोमवार सुबह सड़क पर बैठकर विरोध दर्ज कराया।

अव्यवस्था और बदहाल शिक्षा व्यवस्था से नाराज मिडिल और प्राइमरी स्कूल के बच्चों ने सोमवार सुबह सड़क पर बैठकर विरोध दर्ज कराया।

बीएलओ ड्यूटी पर शिक्षक, स्कूल लगभग खाली

बेलौदी मिडिल स्कूल की संकुल प्राचार्य कुमुद सिंह ने बताया कि, स्कूल में पहले दो परमानेंट शिक्षक और एक प्रधान पाठक पदस्थ थे, लेकिन प्रधान पाठक का हाल ही में प्रमोशन होने के बाद उनका तबादला दूसरी जगह हो गया। अभी दो टीचर स्कूल में है, लेकिन वे दोनों बीएलओ ड्यूटी कर रहे हैं। इसकी वजह से स्कूल में पढ़ाई नहीं हो पा रही है। इस का असर बच्चों की पढ़ाई पर हो रहा है।

प्राथमिक स्कूल में भी नहीं हो रही पढ़ाई

इसी तरह प्राथमिक स्कूल में भी एकमात्र शिक्षिका की ड्यूटी बीएलओ में लगा दी गई है। इस स्थिति में ग्राम पंचायत ने खुद आगे आकर प्राइमरी के लिए वैकल्पिक शिक्षक की व्यवस्था की। वहीं, मिडिल स्कूल के लिए सितंबर से एक शिक्षक को लाया गया था, लेकिन लेकिन उनका स्वास्थ्य खराब होने की वजह से वे मेडिकल पर हैं।

बच्चों के साथ परिजन और ग्रामीण भी सड़क पर उतर आए।

बच्चों के साथ परिजन और ग्रामीण भी सड़क पर उतर आए।

बच्चों ने खोला मोर्चा, परिजन भी शामिल

लगातार अव्यवस्था और बदहाल शिक्षा व्यवस्था से नाराज मिडिल और प्राइमरी स्कूल के बच्चों ने सोमवार सुबह सड़क पर बैठकर विरोध दर्ज कराया। बच्चों के साथ परिजन और ग्रामीण भी सड़क पर उतर आए और नगपुरा रोड पर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कई महीनों से मांग उठाई जा रही है, लेकिन प्रशासन ने अब तक समस्या को गंभीरता से नहीं लिया।

प्राचार्य का दावा- सोमवार से ठीक होगी व्यवस्था

वहीं, प्राचार्य ने बताया कि बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो, इसके लिए शनिवार को ही कार्रवाई की गई और संबंधित स्टाफ को स्कूल में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए। उनके अनुसार सोमवार से सभी शिक्षक स्कूल पहुंच गए हैं और पढ़ाई फिर से सुचारू कर दी गई है। वर्तमान में प्राथमिक और मिडिल स्कूल में 159 बच्चे हैं। प्राथमिक में 92 और मिडिल स्कूल (कक्षा 6 से 8) में 67 छात्र अध्ययनरत हैं।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

488051120261926221011111638.jpg
453051120261925361011111633.jpg
437021120260634491010996317.jpg
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.