भाजपा सिकोला भाठा पटरी पार मंडल की DLP कार्यशाला संपन्न, डिजिटल संगठन को मजबूत बनाने पर दिया गया जोर
दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी सिकोला भाठा पटरी पार मंडल द्वारा जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के लिए डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म (DLP) की विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को डिजिटल तकनीक के प्रभावी उपयोग से जोड़ना तथा पार्टी की गतिविधियों को अधिक सशक्त और व्यवस्थित बनाना रहा।
कार्यशाला में दुर्ग महापौर अलका बाघमार विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल माध्यम संगठन की कार्यप्रणाली का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से डिजिटल प्लेटफॉर्म का अधिकाधिक उपयोग कर संगठन की योजनाओं और गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञों द्वारा डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म (DLP) के उपयोग, संगठनात्मक कार्यों में तकनीक की भूमिका, ऑनलाइन संवाद, सूचना प्रबंधन एवं डिजिटल प्रशिक्षण की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही कार्यकर्ताओं को DLP के विभिन्न फीचर्स का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।
कार्यशाला के दौरान जिला एवं मंडल पदाधिकारी, महिला मोर्चा की पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं सम्मान भी किया गया।


भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों से कार्यकर्ताओं की डिजिटल दक्षता बढ़ेगी और संगठन की कार्यप्रणाली अधिक प्रभावी एवं तकनीक आधारित बनेगी। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने डिजिटल प्लेटफॉर्म का नियमित उपयोग करने का संकल्प भी लिया।

संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.