दुर्ग जिले में सामने आए कथित अफीम खेती मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंककर आक्रोश जताया।
गरियाबंद। दुर्ग जिले में सामने आए कथित अफीम खेती मामले को लेकर प्रदेश में सियासत तेज हो गई है। इसी कड़ी में रविवार को गरियाबंद जिला मुख्यालय के तिरंगा चौक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंककर आक्रोश जताया। वहीं कांग्रेसियों ने प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा मांगा है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुखचंद बेसरा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के समय धान की खेती को बढ़ावा दिया गया था, जबकि वर्तमान में भाजपा सरकार के कार्यकाल में अफीम जैसी नशे की खेती को संरक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दुर्ग जिले के समोदा गांव में बड़े पैमाने पर अफीम की खेती का मामला सामने आया है, जिसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। इतनी बड़ी मात्रा में अफीम की खेती बिना किसी राजनीतिक संरक्षण के संभव नहीं है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
उन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में भाजपा के बड़े नेताओं की संलिप्तता की आशंका है, इसलिए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। यदि मामले में पारदर्शी जांच नहीं हुई तो कांग्रेस आगे भी आंदोलन तेज करेगी। इसके साथ ही प्रदेश के गृहमंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की मांग भी की गई।
ये कांग्रेस नेता और पदाधिकारी रहे उपस्थित
इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुखचंद बेसरा अध्यक्ष, रमेश शर्मा, नीरज ठाकुर, सन्नी मेमन, राजेश साहू, मेघनाथ बघेल, चमन साहू, जुनैद खान, चंद्रभूषण चौहान, अमित मिरी, सुरेश मानिकपुरी, रमेश मेश्राम, पंचराम, भूपेंद्र साहू, गणेश राम नेताम, सुभाष, अब्दुल कादर हिंगोरा सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.