Jwala

Express News

राजनीती

BJP नेता तजिंदर बग्गा का दावा, सीएम भगवंत मान के फेक वीडियो के पीछे केजरीवाल का हाथ!

BJP नेता तजिंदर बग्गा का दावा, सीएम भगवंत मान के फेक वीडियो के पीछे केजरीवाल का हाथ!

339221020251637561280x720_2536980-punjab-cm-fake-mms-video.webp

भारतीय जनता पार्टी के नेता तजिंदर बग्गा ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर बड़ा आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पंजाब के सीएम भगवंत मान के फर्जी डीपफेक वीडियो के पीछे अरविंद केजरीवाल का हाथ है। दरअसल, हाल ही में जगमन समरा नाम के शख्स ने दो वीडियो जारी कर दावा किया था कि इसमें दिख रहा व्यक्ति पंजाब के सीएम भगवंत मान हैं। जगमन समरा ने ये वीडियो सीएम मान की छवि को धूमिल करने के लिए जारी किए थे।

अब इसको लेकर बीजेपी नेता तजिंदर बग्गा ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। बग्गा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'किसी ने मुझसे कहा कि भगवंत मान एमएमएस के पीछे अरविंद केजरीवाल हैं?'

बता दें कि समरा ने अपने फेसबुक अकाउंट पर डीपफेक वीडियो जारी किए थे। कथित वीडियो में पंजाब के सीएम की तरह दिखने वाला एक व्यक्ति किसी होटल के कमरे में एक महिला के साथ दिखाई दे रहा था।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, जगमन समरा ने फेसबुक पर सीएम भगवंत मान की छवि धूमिल करने के लिए कुछ फेक वीडियो शेयर किए। समरा ने एक अन्य पोस्ट में लिखा कि ये तो बस ट्रेलर है, ऐसे कई वीडियो हैं। उसने चुनौती दी कि अगर कोई साबित कर दे कि ये वीडियो एआई से बने हैं, तो वह उसे एक मिलियन डॉलर का इनाम देगा।

इस मामले के सामने आने के बाद स्टेट साइबर क्राइम पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया। पुलिस ने जगमन समरा के खिलाफ बीएनएस की धारा 340, 353(1), 353(2), 351(2), 336(4) और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर गगनप्रीत सिंह की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। अब पुलिस आरोपी के डिजिटल फुटप्रिंट्स, आईपी लोकेशन और संभावित सहयोगियों की जांच कर रही है।

आरोपी समरा का दावा

मीडिया रिपोर्ट्स् के अनुसार, समरा ने एक अन्य अकाउंट से भी पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि वीडियो में दिख रही महिलाएं रूसी हैं। उसने पोस्ट में दावा किया कि ये वीडियो सन एंड सैंड बॉम्बे बीच होटल के एक कमरे में शूट किए गए थे, जहां पंजाब के मुख्यमंत्री व्यापारियों से मिलने गए थे।

पुलिस ने क्या कहा?

वहीं, पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला कि ये वीडियो एआई तकनीक से तैयार किए गए डीपफेक हैं। इन वीडियो का मकसद लोगों में नफरत फैलाना और सामाजिक शांति को भंग करना है। पुलिस ने कहा कि ये कंटेंट अश्लील, भड़काऊ और कानून के खिलाफ है, जिससे राज्य में अशांति फैल सकती है।


RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 38

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

629151020250338041002855468.jpg
RO. NO 13404/ 38
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg

Related News

Advertisement

RO. NO 13404/ 38
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 38
74809102025230106banner_1.jpg
629151020250338041002855468.jpg
RO. NO 13404/ 38
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 38
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

RO. NO 13404/ 38
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 38
74809102025230106banner_1.jpg
629151020250338041002855468.jpg
RO. NO 13404/ 38
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 38
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.