Jwala

Express News

राजनीती

भाजपा की आत्मनिर्भर जिला स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की बनी रणनीति

भाजपा की आत्मनिर्भर जिला स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की बनी रणनीति

9520108202617214541601082026125952whatsappimage2026-08-01at6.28.39pm.webp

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी दुर्ग जिला की आत्मनिर्भर मासिक बैठक शनिवार को नागपुरा स्थित रेस्ट हाउस में जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिला महामंत्री दिलीप साहू एवं विनोद अरोरा सहित जिला पदाधिकारी और विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारी उपस्थित रहे।
बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। इसमें संत रविदास जयंती, 10 अगस्त से प्रारंभ होने वाले हर घर तिरंगा अभियान, मंडल एवं जिला स्तरीय तिरंगा यात्राओं तथा 14 अगस्त को आयोजित होने वाले विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। साथ ही मंडलों में चल रहे संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की गई तथा "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया गया।
बैठक का शुभारंभ वंदे मातरम् एवं राजकीय गीत के साथ हुआ, जबकि समापन राष्ट्रीय गीत के साथ किया गया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के दिवंगत परिजनों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित और अनुशासित संगठन है, जहां प्रत्येक पदाधिकारी संगठन की महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने कहा कि संगठन की आत्मनिर्भरता तभी संभव है, जब प्रत्येक पदाधिकारी अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाए।
उन्होंने बताया कि 4 अगस्त को दुर्ग में संत रविदास समरसता रथ यात्रा पहुंचेगी। यात्रा के साथ आने वाले कलश को शहर के चिन्हित मंदिर में स्थापित किया जाएगा तथा रथ यात्रा को सभी मंडलों में भ्रमण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रभक्ति और जनभागीदारी का महापर्व है, जिसमें भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करेंगे। वहीं विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के आयोजन में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित कर उन्हें देश विभाजन की त्रासदी से अवगत कराया जाएगा।
सुरेंद्र कौशिक ने संगठन की मजबूती के लिए नियमित बैठकों, बूथ स्तर तक सक्रियता और जनसंपर्क को भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए सभी पदाधिकारियों से आगामी कार्यक्रमों को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का आह्वान किया।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री दिलीप साहू ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री विनोद अरोरा ने किया। बैठक में जिला पदाधिकारी, प्रकोष्ठ प्रभारी, मीडिया, सोशल मीडिया, आईटी सेल एवं विभिन्न विभागों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Image after paragraph

RO. NO 13910/80


एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
87817072026182112chatgptimagejul17,2026,11_44_24pm.png
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg
35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
87817072026182112chatgptimagejul17,2026,11_44_24pm.png
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg
35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.