जर्जर बारसूर मार्ग की मांग को लेकर चक्का जाम आम लोगों की परेशानियों को लेकर सड़क पर उतरी कांग्रेस
दंतेवाड़ा जर्जर हो चुके बारसूर- गीदम सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर शुक्रवार को कांग्रेसियों ने इस मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। जर्जर सड़क और इसके गड्ढों से अब तक कई ग्रामीणों की हुई मौतों पर कांग्रेस ने अपना विरोध जताया। चक्का जाम से करीब 4 घंटे तक यह मार्ग बाधित रहा।
जिला पंचायत सदस्य तूलिका कर्मा ने कहा कि इस सड़क पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। पर्यटन नगरी बारसूर मंदिरों के लिए विश्व प्रसिद्ध है। यहां पर सिर्फ बस्तर और छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि दूसरे राज्यों से भी पर्यटक आते -जाते रहते हैं । इधर बारसूर- गीदम को निर्माण करने के लिए सरकार के पास कोई फंड ही नहीं बचा है। इस डीएमएफ जिले की पूरी फंड पर प्रदेश के वित्त मंत्री कुंडली मारकर बैठे हैं । आए दिन गीदम- बारसूर मार्ग पर दुर्घटनाए हो रही है। पिछले चार वर्षों में गीदम -बारसूर मार्ग आधा अधूरा निर्माण कार्य किया गया है और आधा करके ही छोड़ दिया है । सरकार मूक दर्शक बनी हुई है। इसी बारसूर- गीदम सड़क से होकर प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा भी सप्ताह भर पूर्व दौरा कर चुके हैं। इसके बावजूद उन्होंने इस जर्जर सड़क को नजर अंदाज किया। कांग्रेस नेत्री तूलिका ने चेताया कि इस सड़क का पुनर्निर्माण नहीं करने की स्थिति में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विरोध की प्रमुख वजह
गीदम – बारसूर मार्ग पर उपेट,पुरन तरई, नागफनी, कोरलापाल, रोंजे, घोटपाल, हिरानार से लेकर गीदम तक पूरी सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। एक वर्ष के भीतर अलग – अलग हादसों में अब तक 8 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। यह सभी घटनाएं गड्ढों के चलते हो चुकी है। इसके बाद से सड़क की मरम्मत को लेकर आमजन में लगातार सरकार और प्रशासन के खिलाफ आक्रोश देखा जा रहा है। बारसूर से लेकर गीदम जाने वाली करीब 20 किलोमीटर तक का मार्ग बहुत ही जर्जर हो चुका है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.