तुरंत बिहार आएं अभिजीत दीपके…’, तेज प्रताप यादव ने सीजेपी फाउंडर से की अपील
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों के प्रदर्शन के कारण मोदी सरकार के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपना इस्तीफा शनिवार को दे दिया है। सीजेपी छात्र और युवाओं इसे अपनी जीत मानकर जश्न मना रहे हैं। इसी बीच बिहार की धरती से लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने भी अभिजीत दीपके से एक बड़ी अपील की है।
सोशल मीडिया एक्स पर तेज प्रताप ने कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को बिहार आने का न्योता दिया है और उनसे भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील की।
तेज प्रताप यादव ने अपनी और अभिजीत दीपके की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “मैं तेज प्रताप यादव सीजेपी प्रमुख अभिजीत दीपके से विशेष अपील करता हूं कि वे बिना देरी किए बिहार आएं।”
उन्होंने लिखा, बिहार की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए आज एक कड़े और मजबूत जनांदोलन की जरूरत है। मैं उनसे आग्रह करता हूं कि वे बिहार आकर यहां की जनता की आवाज बनें और सम्राट चौधरी सरकार की उखाड़ फेंकने का काम करें।
इस परिवर्तन की लड़ाई में मेरी पार्टी जनशक्ति जनता दल (जेजेपी) और मेरे समर्थकों का पूर्ण और अटूट समर्थन उनके साथ रहेगा। प्रदेश के बेहतर भविष्य और जनहित के लिए जो भी कड़े कदम उठाने होंगे, उसमें हम कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे।
इससे पहले एक अन्य ट्वीट में तेज प्रताप ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों की जीत बताया था। उन्होंने लिखा, “मेहनत की स्याही का जब हिसाब मांगा युवाओं ने तो कुर्सियों के गुरूर भी जमीन पर आ गिरे।”
आगे लिखा, “शनिवार को बिहार बंद के दौरान छात्रों के समर्थन में जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर युवा शक्ति के साथ सड़क पर उतरा ,बात चाहें दिल्ली के जंतर मंतर पर उमड़े जनसैलाब की हो या बिहार की। अक्सर केंद्र सरकार की शिक्षा नीतियों, प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ियों और अन्य मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार को आईना दिखाने का काम करता रहा हूँ। प्रतियोगिता परीक्षाओं में हो रही धांधली और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ के लिए सरकार की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा ,ये जीत छात्रों की जीत हैं, अन्याय के विरुद्ध न्याय की जीत है।”
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.