दुर्ग कांग्रेस भवन में हुआ सुंदरकांड पाठ का आयोजन, भक्तिमय हुआ माहौल
अध्यक्ष धीरज ने दी हनुमान जन्मोत्सव की बधाई
दुर्ग। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग शहर द्वारा आज राजीव भवन, दुर्ग में सुंदरकांड पाठ, भजन-कीर्तन एवं संकीर्तन का भव्य आयोजन किया गया। धार्मिक माहौल में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, कांग्रेसजनों एवं नगरवासियों ने सहभागिता कर प्रभु श्रीराम और बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजन-अर्चन एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात विद्वान पंडितों एवं भजन मंडलियों द्वारा सामूहिक रूप से सुंदरकांड पाठ किया गया। पाठ के दौरान उपस्थित श्रद्धालु पूरी श्रद्धा के साथ भक्ति रस में डूबे नजर आए। भगवान श्रीराम, माता सीता एवं संकटमोचन हनुमान जी की आराधना के बीच संकीर्तन में प्रस्तुत भजनों ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।
कार्यक्रम के समापन पर भंडारे एवं प्रसादी वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर दुर्ग कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा कि हनुमान जन्मोत्सव केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि शक्ति, सेवा, समर्पण और धर्म के प्रति अटूट आस्था का प्रतीक है। सुंदरकांड पाठ और संकीर्तन के माध्यम से समाज में सकारात्मक ऊर्जा, भाईचारा और आध्यात्मिक चेतना का संचार होता है। बाकलीवाल ने भक्ति का महत्व बताते हुए कहा कि भगवान श्रीराम ने माता शबरी को नौ प्रकार की भक्ति का मार्ग बताया था। उन्होंने संत संग, कथा श्रवण, गुरु सेवा, प्रभु गुणगान, मंत्र जाप, सदाचार को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस परिवार सदैव सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में सद्भाव और एकता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस दौरान पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व विधायक अरुण वोरा, राजेंद्र साहू , मुकेश चंद्राकर, आर एन वर्मा, मनीष बंछोर, क्षितिज चंद्राकर , संजय कोहले, दीपक दुबे, देवेंद्र देशमुख , राय सिंह ढिकोला, कौशल किशोर सिंह , अजय शर्मा , गुरदीप भाटिया , आनंद ताम्रकार , देवीश्री साहू , कन्या ढीमर , रत्ना नरमदेव, प्रेमलता साहू , अब्दुल गनी , दीपक साहू , अजय मिश्रा , निकिता मिलिंद , अनूप वर्मा , सनी साहू , धनंजय साहू , गौरव उमरे, सुशील भारद्वाज , ओमप्रकाश जोशी , त्रिशरण डोंगरे, सोनू साहू ,आदित्य नारंग , राजकुमार पाली, नंदकिशोर शर्मा, प्रकाश जोशी , नंदा राउत, दुष्यंत देवांगन , दीपक जैन , संजय बतरा , खुर्सीद अहमद , चंद्रशेखर पारख, मुकेश साहू , हेमा साहू , विनोद सेन , शंकर ठाकुर , बिजेंद्र भारद्वाज , सुनीत घोष , बृजलाल पटेल , शत्रुहन चक्रधारी , रमेश पटेल , मनीषा सोनि , मनोज सिन्हा , अविनाश यादव, चंद्रमोहन गभने , लोकेश उपस्थित थे ।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.