Jwala

Express News

राजनीती

विकसित छत्तीसगढ़ ,सामाजिक और आर्थिक उन्नति को समर्पित ऐतिहासिक बजट -गजेंद्र यादव

विकसित छत्तीसगढ़ ,सामाजिक और आर्थिक उन्नति को समर्पित ऐतिहासिक बजट -गजेंद्र यादव

283020320261615231005772702.jpg

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार वित्त मंत्री ओपी चौधरी के द्वारा प्रदेश के लिए पेश किए गए बजट को लेकर दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारी सरकार का तीसरा बजट प्रस्तुत हुआ है। राज्य सरकार का पहला बजट ज्ञान और दूसरा बजट गति की थीम पर थे। इस बार की हमारी थीम संकल्प है।

 

RO. NO 0001
RO. NO 13944/30

कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने आगे कहा संकल्प के माध्यम से हमने समावेशी विकास, अधोसंरचना, निवेश, कुशल मानव संसाधन, अंत्योदय, लाइवलीहुड तथा पालिसी से परिणाम तक जैसे विषयों को प्रमुखता से शामिल किया है। 

हमारा यह बजट यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विकसित भारत.विकसित छत्तीसगढ़ की संकल्पना की जरूरतों के अनुरूप तैयार किया गया है। हमारी सरकार मिशन मोड में काम करने पर यकीन रखती है, इसके लिए हमने 05 मुख्यमंत्री मिशन बनाए गए हैं। जिसमें -

मुख्यमंत्री अधोसंरचना मिशन,मुख्यमंत्री एआई मिशन,मुख्यमंत्री पर्यटन विकास मिशन,मुख्यमंत्री स्टार्टअप मिशन एवं 

मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन हैं। जिनके माध्यम से प्रदेश के विकास को नई दिशा, नई धार और नई रफ्तार दी जाएगी। 

 

कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि स्कूल शिक्षा जैसे बुनियादी महत्व के विषयों पर हमने 13.5 प्रतिशत बजट प्रावधान रखा है, जो सर्वाधिक है।बस्तर के अबूझमाड़ और जगरगुण्डा में दो एजुकेशन सिटी हम बना रहे हैं। सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों के लिए कैस लेस उपचार के लिए बजट प्रावधान किया गया है। 23 नवीन औद्योगिक पार्क स्थापना के लिए 250 करोड़ रूपए आवंटित किए गए हैं। शहरी विकास को मजबूती देने के लिए मुख्यमंत्री आदर्श शहर समृद्धि योजना हेतु 200 करोड़ रूपए आवंटित किया गया है। 

 

कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि भूमि विकास बैंक के लिए योजना हेतु 200 करोड़ रूपए रखा गया है। 

हमारा राज्य धान का कटोरा है। कृषि क्षेत्र में 13 हजार 500 करोड़ रुपए की राशि रखी गई है। हमारी सरकार 3100 रूपए प्रति क्विंटल धान खरीदी की अंतर की राशि का भुगतान एकमुश्त कर रही है। आगे भी एकमुश्त भुगतान के लिए बजट में प्रावधान किया गया है। बस्तर और सरगुजा का विकास हमारे लिए सबसे अहम हैं, यहां खाद्य, कृषि और उससे जुड़े उद्योगों को बढ़ावा देने की योजना के लिए 100 करोड़ रूपए आवंटित किया गया है। 

 

कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने आगे कहा कि बकरी पालन, सूअर पालन, मधुमक्खी पालन जैसे माध्यमों से भी स्थानीय लोगों को उद्यम का बड़ा जरिया मिलता है, इसके लिए भी हमने विशेष बजट प्रावधान किया है।

इंद्रावती नदी में देवरगांव और मटनार बराज का निर्माण हम करने जा रहे हैं, इसके लिए 2000 करोड रुपए से अधिक का बजट प्रावधान किया गया है, यह बस्तर क्षेत्र में सिंचाई योजनाओं के विस्तार के लिए बेहद अहम साबित होगा।माओवादी आतंकवाद का दमन करने में बस्तर फाइटर का प्रमुख योगदान रहा है। हम उनके योगदान की भरपूर प्रशंसा करते हैं, इस बार हम लोग 1500 भर्तियां बस्तर फाइटर में करने जा रहे हैं और इसके लिए बजट में प्रावधान रखा गया है।हम होमस्टे को भी बढ़ावा दे रहे हैं, ताकि स्थानीय लोगों के लिए आय का उपयुक्त जरिया बने, इसके लिए बजट में 10 करोड़ का प्रावधान रखा गया है।इसी तरह कुनकुरी, मनेन्द्रगढ़,कबीरधाम, जांजगीर-चांपा एवं दन्तेवाड़ा में मेडिकल कॉलेज के संचालन, जगदलपुर-अंबिकापुर में हवाई सेवाओं का विस्तार, अंदरूनी क्षेत्रों में मुख्यमंत्री बस सेवा तथा बस्तर एवं सरगुजा ओलम्पिक्स के लिए भी बजट प्रावधान किया गया है। भर्ती प्रक्रिया तेजी से पूर्ण हो सके, इसके लिए व्यापम की दक्षता बढ़ाने के प्रावधान किए गए हैं।

 

कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने आगे कहा कि युवाओं के शैक्षणिक भ्रमण के लिए छत्तीसगढ़ युवा दर्शन योजना शुरू की जा रही है। इसी तरह लखपति दीदियों के भ्रमण के लिए भी बजट प्रावधान किया गया है। 

संकल्प के माध्यम से समाज में समृध्दि के लिए प्रस्तुत यह बजट के लिए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी का प्रदेश वासियों की ओर से आभार।

    आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, महामंत्री दिलीप साहू, उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार अशोक राठी मीडिया प्रभारी राजा महोबिया उपस्थित रहे |



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
87817072026182112chatgptimagejul17,2026,11_44_24pm.png
296050820262228031009034642.jpg
35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
913050820260601571009015285.jpg
593050820260643251009016084.jpg
783050820262200211009034623.jpg
342050820262210111009034638.jpg
813030820260459501008965901.png
960030820260416021008965415.png
RO. NO 0001
100020820261248371008852523.png

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
RO. NO 0001
100020820261248371008852523.png
RO. NO 0001

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.