दुर्ग में 3000 से अधिक हितग्राही पेंशन से वंचित,अरुण वोरा की गाड़ी रोककर लगाई मदद की गुहार
दुर्ग। शहर में पूर्व विधायक अरुण वोरा के दौरे के दौरान सोमवार को अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर कुछ पीड़ित नागरिकों ने अरुण वोरा की गाड़ी को सड़क पर रोक लिया। लोगों ने उन्हें अपनी परेशानियों से अवगत कराते हुए तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।
इस दौरान एक दिव्यांग हितग्राही ने भावुक होकर बताया कि उन्हें निराश्रित पेंशन योजना की राशि कई महीनों से प्राप्त नहीं हुई है। पेंशन बंद होने के कारण उनके सामने रोजमर्रा के खर्चों और जीवन-यापन का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
पीड़ितों ने बताया कि दुर्ग में 3000 से अधिक जरूरतमंद हितग्राही निराश्रित पेंशन की राशि से वंचित हैं, जिससे उन्हें भारी आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना था कि समस्या के समाधान के लिए वे कई बार आवेदन दे चुके हैं तथा विभागीय अधिकारियों और कलेक्टर कार्यालय के लगातार चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है।
नागरिकों की पीड़ा सुनने के बाद पूर्व विधायक अरुण वोरा ने मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने मौके पर ही नगर निगम आयुक्त से चर्चा कर पूरी स्थिति से अवगत कराया और प्रभावित हितग्राहियों की समस्या का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया।
इस अवसर पर अरुण वोरा ने कहा कि शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। जरूरतमंद, वृद्ध और दिव्यांगजनों को उनके अधिकारों से वंचित रखना किसी भी स्थिति में उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के लिए ये योजनाएं जीवन का सहारा हैं, उन्हें महीनों तक राशि के लिए भटकना पड़े, यह प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़ा करता है।
वोरा ने आश्वस्त किया कि प्रभावित हितग्राहियों की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे और संबंधित अधिकारियों के समक्ष इस विषय को प्रमुखता से उठाया जाएगा, ताकि पात्र लोगों को जल्द से जल्द उनका अधिकार मिल सके।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.