शहर की बदहाल व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
अधूरे पीएम आवास, बिजली, सफाई, पेयजल और आवारा मवेशियों की समस्या उठाई; 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग
.jpeg)
दुर्ग। शहर में व्याप्त विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर शहर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल एवं नगर पालिक निगम दुर्ग के नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने निगम आयुक्त श्रीमती लीना कोसम से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने शहर की मूलभूत सुविधाओं और निगम की कार्यप्रणाली से जुड़ी समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की। कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने आयुक्त को अवगत कराया कि शहर में मूलभूत सुविधाओं को लेकर आम जनता परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि निगम की कार्यप्रणाली की स्थिति ऐसी हो गई है कि विपक्षी पार्षदों के साथ-साथ सत्ता पक्ष के पार्षद भी अपने वार्डों की समस्याओं को लेकर परेशान हैं। उन्होंने कहा कि शहरवासियों को बिजली, पानी, सफाई और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए लगातार समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
ज्ञापन में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अधूरे आवासों को शीघ्र पूर्ण करने, शहर की विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करने, कचरा निष्पादन एवं साफ-सफाई व्यवस्था नियमित करने, बार-बार उत्पन्न हो रहे जल संकट का स्थायी समाधान कर नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा सड़कों पर बैठे आवारा मवेशियों के कारण हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उचित प्रबंधन की मांग की।
इसके अलावा चंडी मंदिर से उरला, गया नगर, रामनगर होते हुए राम मैरिज गार्डन तक लगभग 8 किलोमीटर लंबी जर्जर सड़क के तत्काल नवनिर्माण की मांग भी की गई। इस संबंध में ज्ञापन की प्रतिलिपि जिलाधीश एवं लोक निर्माण विभाग के मुख्य कार्यपालन अभियंता को भी सौंपे जाने की जानकारी दी गई।
प्रतिनिधिमंडल की समस्याओं को सुनने के बाद निगम आयुक्त श्रीमती लीना कोसम ने संबंधित विषयों पर जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि समस्याओं का शीघ्र निराकरण नहीं किया गया तो शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा आंदोलन किया जाएगा।
इस अवसर पर उप नेता प्रतिपक्ष विजयंत पटेल, संगठन प्रभारी महामंत्री रायसिंह दीकोला, पार्षद संगीता सोनी, दीपक साहू, हामिद खोखर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आनंद कपूर ताम्रकार, गुरदीप सिंह भाटिया, सुनीत घोष, देव सिन्हा, मनीष सोनवानी, निखिल खिचड़िया, अमोल जैन, भीमसेन पासी अली, चिराग शर्मा, गौरव उमरे, हिमांशु शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.