नरेंद्र मोदी शुक्रवार (25 जुलाई) को ब्रिटेन से मालदीव पहुंचे। राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने गले लगाया। बच्चों और कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत कर प्रधानमंत्री का जोरदार स्वागत किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार (25 जुलाई) को ब्रिटेन से मालदीव पहुंचे। राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने एयरपोर्ट पर PM मोदी को रिसीव किया। प्लेन से उतरते ही आगे बढ़कर गले लगाया। बच्चों और कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत कर प्रधानमंत्री का जोरदार स्वागत किया। भारतीय समुदाय के लोगों ने मोदी-मोदी के नारे लगाए। PM मोदी ने सभी से मुलाकात की।
PM मालदीव के 60वें स्वतंत्रता समारोह में होंगे शामिल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के लिए मालदीव गए हैं। PM मोदी की तीसरी मालदीव यात्रा है। मोदी 26 जुलाई को मालदीव के 60वें स्वतंत्रता समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान भारत और मालदीव के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 60 साल पूरे होने का जश्न भी मनाया जाएगा।
भारत-मालदीव नई ऊंचाइयों को छुएंगे
PM मोदी ने 'X' पर लिखा-माले पहुंच गया हूं। राष्ट्रपति मुइज़ू द्वारा हवाई अड्डे पर आकर मेरा स्वागत करने के भाव से मैं बहुत प्रभावित हूं। मुझे विश्वास है कि आने वाले समय में भारत-मालदीव नई ऊंचाइयों को छुएंगे।
भारत-मालदीव संबंधों को मिलेगी नई दिशा
PM मोदी का दौरा भारत-मालदीव संबंधों को नई दिशा देने, आर्थिक सहयोग बढ़ाने और हिंद महासागर में रणनीतिक स्थिरता बढ़ाने के लिए खास है। PM मोदी और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के बीच डिफेंस और रणनीतिक क्षेत्रों में कई समझौतों (MoU) पर हस्ताक्षर होंगे। यह समझौते भारत की नेबरहुड फर्स्ट" पॉलिसी के तहत मालदीव के साथ विकास साझेदारी को और मजबूत करेंगे। मोदी इस यात्रा के दौरान मोदी भारत के सहयोग से तैयार कुछ प्रोजेक्ट का उद्घाटन भी कर सकते हैं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.