पंजाब यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव 2025 : पहली बार ABVP का परचम, गौरव वीर सोहल अध्यक्ष चुने गए
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र राजनीति में इस बार बड़ा उलटफेर देखने को मिला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने इतिहास रचते हुए पहली बार अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया। ABVP उम्मीदवार गौरव वीर सोहल ने 488 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। गौरव को कुल 3,148 वोट मिले, जबकि प्रतिद्वंदी स्टूडेंट फ्रंट (SF) के सुमित शर्मा को 2,660 वोट मिले।
अध्यक्ष: गौरव वीर सोहल (ABVP)
उपाध्यक्ष: अश्मीत सिंह मान (SATH)
महासचिव: अभिषेक डागर (SOPU)
संयुक्त सचिव: मोहित मंडेरना (स्वतंत्र)
1977 से हो रहे PU चुनावों में यह पहली बार है कि RSS से जुड़ा संगठन ABVP अध्यक्ष पद तक पहुंचा।
महासचिव पद पर SOPU और उपाध्यक्ष पर SATH ने कब्जा जमाया।
NSUI, AAP की ASAP और अकाली दल की SOI जैसी बड़ी छात्र इकाइयां पूरी तरह फ्लॉप रहीं।
पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ में स्थित है, जो पंजाब और हरियाणा दोनों की राजधानी है।
इस वजह से यहां का चुनाव न केवल पंजाब, बल्कि हरियाणा और पूरे उत्तर भारत की छात्र राजनीति का रुख तय करता है।
? ABVP की यह जीत छात्र राजनीति में स्थानीय संगठनों के दबदबे को तोड़ने वाली मानी जा रही है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.