स्कूल शिक्षा मंत्री श्री यादव ने नगर के विभिन्न स्कूलों के माली हालत का जायजा लिया
आवश्यक निर्माण एवं संसाधन उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया
दुर्ग। प्रदेश के स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी मंत्री गजेन्द्र यादव ने आज नगर के जेआरडी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चंद्रशेखर आजाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नयापारा और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बघेरा का निरीक्षण किया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि और नागरिकगण भी साथ मौजूद थे। उन्होंने विद्यालयों के शिक्षकगण एवं विभागीय अधिकारियों से चर्चा कर विद्यालयों में संसाधनों की उपलब्धता, भवन संधारण एवं शैक्षणिक वातावरण को और सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री यादव ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है, ताकि विद्यार्थियों का भविष्य सशक्त और उज्जवल हो सके।

उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और संस्था प्रमुखों को जेआरडी विद्यालय में आडिटोरियम एवं बालक-बालिका शौचालय तथा बॉक्सिंग रिंग के शेड की मरम्मत कराने, चंद्रशेखर आजाद विद्यालय में तीन अतिरिक्त कक्ष एवं मंच पर शेड लगवाने, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बघेरा में प्राथमिक शाला भवन को 6 अतिरिक्त कक्ष एवं बालक-बालिका शौचालय निर्माण कराने का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर पार्षद गुलाब वर्मा, लीलाधर पाल, मनीष साहू, कुलेश्वर साहू, श्री काशीराम कोसरे, कमल देवांगन, संजय अग्रवाल, ललित ढीमर, रामचन्द्र सेन, गोविंद देवांगन, मनीष कोठारी, सरस निर्मलकर, महेंद्र लोढ़ा, कमलेश फेकर, सहायक संचालक शिक्षा अमित घोष, एपीसी विवेक शर्मा, राजेश ओझा, स्कूल के प्राचार्य, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.