बुजुर्ग को गंदी- गंदी गालियां देते नजर आ रहा पूर्व मेयर एजाज ढेबर के भतीजे शोएब ढेबर
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पूर्व मेयर एजाज ढेबर के भतीजे शोएब ढेबर का एक वीडियो सामने आया है। जिसमे वह बीच सड़क पर एक बुजुर्ग को गंदी- गंदी गालियां देते नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद लोग इस पर तरह- तरह के रिएक्शन देते हुए पुलिस प्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। वीडियो एक-दो दिन पुराना बताया जा रहा है।
जेल में बिना अनुमति घुसकर की थी बतमीजी
उल्लेखनीय है कि, 6 अगस्त को शोएब जेल में बिना अनुमति मुलाकात कक्ष में घुस गया था। इस दौरान उसने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। घटना के बाद जेल प्रशासन ने शोएब पर कार्रवाई करते हुए उसकी किसी भी कैदी से मुलाकात पर रोक लगा दी। जेल अधीक्षक के आदेश में कहा गया कि इस घटना से न केवल सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हुई, बल्कि जेल के संचालन में भी बाधा उत्पन्न हुई। जिसके बाद पहले जेल प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए 3 महीने के लिए बैन कर दिया था। बैन करने के बाद जेल प्रहरी की शिकायत पर गंज पुलिस ने केस दर्ज किया था।
जूक क्लब में व्यापारी से की थी मारपीट
वहीं बीते वर्ष उसने राजधानी रायपुर के जूक क्लब में शोएब ढेबर ने एक व्यापारी को थप्पड़ जड़ दिया था। पार्किंग में गाड़ी रिवर्स करने के दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद शोएब मारपीट पर उतर आया था। पीड़ित के FIR दर्ज कराने के बाद तेलीबांधा पुलिस ने आरोपी शोएब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
5 साल पहले फायरिंग मामले में हुई थी शोएब की गिरफ्तारी
5 साल पहले फायरिंग मामले में शोएब की गिरफ्तारी हुई थी। रायपुर के IP क्लब में शोएब ढेबर और उसके साथियों ने कुछ अन्य युवकों के साथ मारपीट की थी। मंदिर हसौद थाने में शिकायत के बाद शोएब पर FIR दर्ज हुआ था।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.