UNGA में पाकिस्तान की नौटंकी: भारत ने ऑपरेशन सिंदूर और POK हमलों के ज़रिए दिया करारा जवाब
संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में एक बार फिर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ झूठ पकड़ा गया। उन्होंने भारत के खिलाफ कई झूठे और भड़काऊ आरोप लगाए, लेकिन भारत ने न केवल राजनयिक भाषा में करारा जवाब दिया, बल्कि ऑपरेशन सिंदूर और सैन्य कार्रवाइयों की सबूत पेश कर पाक की कलई खोल दी।
संयुक्त राष्ट्र में भारत का पक्ष रखते हुए प्रधान सचिव पेटल गहलोत ने शहबाज शरीफ के बयान को बेतुकी नौटंकी' बताया। कहा, पाक आतंकवाद का महिमामंडन करने से कभी बाज नहीं आता, क्योंकि यह उसकी विदेश नीति का केंद्र बिंदु रहा है
पेटल गहलोत ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 24 अप्रैल आतंकी हमले का जिक्र करते हुए कहा, यह वही पाकिस्तान है, जिसने पहलगाम में पर्यटकों का नरसंहार करने वाले आतंकी संगठन 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' को बचाने की कोशिश की थी।
पेटल गहलोत ने कहा, कितनी शर्मनाक और हास्यास्पद बात है कि जिस देश ने दशकों तक ओसामा बिन लादेन को पनाह दी और हाल ही में अपने मंत्रियों के ज़रिए आतंकी शिविरों की बात स्वीकार की। वह अब आतंकवाद पर उपदेश दे रहा है
पेटल ने बताया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान बहावलपुर और मुरिदके में आतंकी ठिकानों को खत्म किया गया। इस ऑपरेशन में पाकिस्तानी एयरबेस के रनवे टूट गए और हैंगर जलकर खाक हो गए। पाकिस्तान अगर इन टूटी हुई इमारतों और जले हुए ढांचों को अपनी जीत मानता है, तो उसे बधाई।
पेटल गहलोत ने कहा, भारत आतंकवादियों और उनके प्रायोजकों में कोई फर्क नहीं करता। उन्होंने साफ कहा कि भारत कभी भी परमाणु धमकियों के आगे नहीं झुकेगा। दुनिया के लिए हमारा संदेश स्पष्ट है-आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.