Jwala

Express News

राजनीती

वेज और नॉन-वेज वाले अलग जगह खाएंगे खाना… JNU

जेएनयू वेज नॉन-वेज खाने के लिए अलग जगह को लेकर विवाद ने काफी तूल पकड़ लिया. जेएनयू स्टूडेंट्स यूनियन ने इस नोटिस को विभाजनकारी कदम करार दिया. जेएनयू प्रशासन की तरफ से इस तरह के नोटिस को लेकर जांच के आदेश दे दिए.

13431072025095816jnu-veg-non-veg-2025-07-e85984e87fa8cf106d5dd9bd288377a1.webp

नई दिल्‍ली. जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के माही मांडवी हॉस्टल में वेजिटेरियन और नॉन-वेजिटेरियन खाने के लिए अलग-अलग जगह तय करने की कथित नीति को लेकर विवाद छिड़ गया. जेएनयू स्टूडेंट्स यूनियन (JNUSU) ने इस कदम को विश्वविद्यालय की समावेशी संस्कृति पर हमला बताते हुए तीखा विरोध दर्ज किया. JNUSU के बयान के अनुसार, माही मांडवी हॉस्टल में 28 जुलाई 2025 को एक नोटिस जारी हुआ, जिसमें मेस में खाने की व्यवस्था को वेज और नॉन-वेज के आधार पर अलग करने का निर्देश था. इसने छात्रों के बीच तनाव पैदा कर दिया, क्योंकि जेएनयू में खानपान की आजादी को हमेशा समावेशिता का प्रतीक माना गया है.

JNUSU ने सीनियर वार्डन से संपर्क किया, जिन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें इस तरह के किसी निर्णय की जानकारी नहीं थी. वार्डन ने आश्वासन दिया कि इस “विभाजनकारी कदम” की जांच के लिए एक समिति गठित की जाएगी, जो यह पता लगाएगी कि क्या मेस सचिव, मेस प्रबंधक या हॉस्टल अध्यक्ष ने इस नीति को लागू करने की कोशिश की. JNUSU ने इसे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की ओर से कैंपस के “भगवाकरण” और समावेशी संस्कृति को नष्ट करने का हिस्सा बताया.

यूनियन ने कहा कि जेएनयू में “फूड पुलिसिंग” का कोई इतिहास नहीं रहा और यह कदम छात्रों को बांटने की साजिश है. छात्रों के विरोध के बाद नोटिस को वापस ले लिया गया और सीनियर वार्डन ने जांच का वादा किया. JNUSU ने इसे नफरत और विभाजन की राजनीति का हिस्सा बताते हुए कहा कि वे ऐसे किसी भी प्रयास का कड़ा विरोध करेंगे. इस घटना ने जेएनयू की समावेशी पहचान को लेकर बहस छेड़ दी है, जहां खानपान की आजादी को व्यक्तिगत पसंद और सांस्कृतिक विविधता का हिस्सा माना जाता है. दिल्ली पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं की है, लेकिन कैंपस में तनाव बरकरार है.


RO. NO 13404/ 41

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg

Related News

Advertisement

RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.