Jwala

Express News

रायपुर

बीएड-डीएलएड-नर्सिंग के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने का आज आखिरी मौका

B.EdDLED-Nursing-K-Online-Form-Full-Form-A-Akhiri-Muk-news-l8ruuwid9

85426042025091419raipur-2.webp

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यापमं की बीएड, डीएलएड और नर्सिंग के कोर्स में प्रवेश के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने का आज आखिरी मौका है। दरअसल, फॉर्म भरने की मूल अंतिम तारीख 25 अप्रैल थी, लेकिन व्यापमं का सर्वर डाउन होने की वजह से कई परीक्षार्थी आवेदन नहीं कर सके।

छात्रों की परेशानी को देखते हुए व्यापमं ने फॉर्म भरने की डेट एक दिन बढ़ाई थी। अब अभ्यर्थी आज यानी 26 अप्रैल को शाम 5 बजे तक फॉर्म सबमिट कर सकते हैं।

पिछले कुछ दिनों से व्यापमं के सर्वर में बार-बार तकनीकी दिक्कतें आ रही थीं। शुक्रवार को आखिरी दिन होने के बावजूद बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स फॉर्म नहीं भर पाए थे। व्यापमं ने इसको गंभीरता से लिया और बीएड, डीएलएड, बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक नर्सिंग के फॉर्म भरने के लिए अतिरिक्त एक दिन का समय दे दिया।

जो अभ्यर्थी अभी तक फॉर्म नहीं भर पाए हैं, उनके पास आज शाम 5बजे तक का मौका है। इसके बाद व्यापमं त्रुटि सुधार (Error Correction) के लिए अलग से समय देगा। निशुल्क सुधार 27 से 29 अप्रैल के बीच होगा, जबकि शुल्क के साथ सुधार 30 अप्रैल से 2 मई तक किया जा सकेगा।

बता दें कि व्यापमं ने परीक्षा डेट्स भी जारी कर दी हैं। प्री बीएड और प्री डीएलएड की परीक्षाएं 22 मई को आयोजित होंगी। बीएससी नर्सिंग परीक्षा 29 मई और एमएससी और पोस्ट बेसिक नर्सिंग परीक्षा 5 जून को होगी।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

62408082026094418hareli_300x250.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
62408082026094418hareli_300x250.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.