Jwala

Express News

रायपुर

CBI रेड के बाद गरमाई सियासत: भूपेश बघेल के घर से जब्त दस्तावेज, कांग्रेस ने लगाया साजिश का आरोप

CBI रेड के बाद गरमाई सियासत: भूपेश बघेल के घर से जब्त दस्तावेज, कांग्रेस ने लगाया साजिश का आरोप

73126032025150024cbi_team_leaves_for_former_cm_bhupesh_baghel_s_house_1742997425.webp

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर पर CBI की करीब साढ़े 11 घंटे तक चली रेड के बाद सियासी पारा चढ़ गया है। जांच एजेंसी की तीन गाड़ियों ने कड़ी सुरक्षा के बीच लाल कपड़ों में लिपटे दस्तावेज जब्त किए, जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन खत्म किया।

CBI की दस्तावेज लाने पर कांग्रेस ने जताया शक

CBI की कार्रवाई के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एजेंसी पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना था कि अधिकारी बाहर से कूटरचित (फर्जी) दस्तावेज लेकर आए और इसी आधार पर कार्रवाई कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने CBI अधिकारियों से बैग खोलकर दस्तावेज दिखाने की मांग भी की, लेकिन टीम बिना जवाब दिए वहां से रवाना हो गई।

'राजनीति से प्रेरित है कार्रवाई' – कांग्रेस का पलटवार

पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने आरोप लगाया कि भूपेश बघेल जब भी राष्ट्रीय राजनीति में मजबूत होते हैं, उनके खिलाफ एजेंसियों की कार्रवाई शुरू हो जाती है। उन्होंने कहा, "जब वे AICC महासचिव और पंजाब प्रभारी बने, तब ED ने दबिश दी। अब गुजरात में कांग्रेस अधिवेशन से ठीक पहले उन्हें ड्राफ्टिंग कमेटी में जगह मिली, तो CBI की एंट्री हो गई।"

छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने भी इस कार्रवाई को 'राजनीतिक द्वेष' करार देते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि यह कोई संयोग नहीं, बल्कि विपक्षी नेताओं को दबाने की सोची-समझी साजिश है।

CBI की निष्पक्षता पर उठे सवाल!

CBI रेड के बाद कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि यह लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश है। अब सवाल यह उठता है कि क्या यह जांच वाकई घोटाले से जुड़ी है या फिर राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता का नतीजा?

CBI के जब्त दस्तावेजों में क्या है, यह आने वाले दिनों में स्पष्ट होगा, लेकिन फिलहाल छत्तीसगढ़ की राजनीति में इस रेड के बाद नया मोड़ आ गया है।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

62408082026094418hareli_300x250.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
62408082026094418hareli_300x250.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.