Jwala

Express News

रायपुर

नया रायपुर बनेगा आईटी हब: यहां बनेंगे एप और सॉफ्टवेयर, रोजगार के हजारों अवसर पैदा होंगे

सीएम विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नवा रायपुर को बेंगलुरु और हैदराबाद की तर्ज पर आईटी हब बनाने की शुरुआत जो गई है। नवा रायपुर में एप और सॉफ्टवेयर बनाए जाएंगे।

878240720250910371280x720_2502603-central-business-district-employment.webp

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नवा रायपुर को बेंगलुरु और हैदराबाद की तर्ज पर आईटी हब बनाने की शुरुआत हो गई है। ऐसी कई कंपनियां यहां आ रही हैं, जो नवा रायपुर में एप और सॉफ्टवेयर बनाएंगी। इससे यहां के बेरोजगार आईटी इंजीनियरों को रोजगार मिलेगा, जिसकी शुरुआत हो भी गई है। एक ही कंपनी ने करीब डेढ़ हजार युवाओं को रोजगार उपलब्ध भी करा दिया है। आने वाले दिनों में यहां आईटी के क्षेत्र में 10,000 नए रोजगार उपलब्ध होने की संभावना है।

नवा रायपुर में बनेंगे एप और सॉफ्टवेयर
छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में बेंगलुरु और हैदराबाद की तर्ज पर आईटी हब की शुरुआत हो गई है। हैदराबाद की कंपनी मेसर्स स्क्वेयर बिजनेस सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड ने अपना पहला दफ्तर नवा रायपुर में खोल दिया है। यह दफ्तर सेक्टर 21 में स्थित सीबीडी टावर सी बिल्डिंग में है। यह कंपनी साफ्टवेयर और एप बनाएगी। साथ ही एप अपग्रेडेशन और मेंटेनेंस का काम भी करेगी। इससे यहां के बेरोजगार आईटी इंजीनियरों को रोजगार मिलेगा। इसकी शुरुआत हो गई है। कंपनी ने करीब डेढ़ हजार युवाओं को रोजगार उपलब्ध भी करा दिया है।

बैंगलोर, हैदराबाद और मुंबई के बाद छत्तीसगढ़ में भी हुई शुरुआत
अब तक बैंगलोर, हैदराबाद और मुंबई को आईटी हब माना जाता था, लेकिन अब इस सूची में छत्तीसगढ़ का नाम भी शामिल हो रहा है। राज्य की राजधानी नवा रायपुर में आईटी और बीपीओ सेक्टर में लगातार निवेश हो रहा है, जिससे यह क्षेत्र देश के नए आईटी हब के रूप में उभर रहा है। साय सरकार नवा रायपुर को आईटी हब के रूप में विकसित कर रही है। आने वाले दिनों में यहां आईटी के क्षेत्र में 10,000 नए रोजगार उपलब्ध होने की संभावना है। वर्तमान में स्क्वायर बिजनेस सर्विसेज और टेली परफॉर्मेंस जैसी प्रमुख आईटी कंपनियों ने सेवाएं शुरू की हैं, जिनसे अब तक 260 से अधिक युवाओं को रोजगार प्राप्त हुआ है। स्क्वायर बिजनेस सर्विसेज ने 180 और टेली परफॉर्मेंस ने 80 पदों पर भर्ती की है। टेली परफॉर्मेंस ने 100 और कर्मचारियों की भर्ती करने की योजना बनाई है। सीएसएम टेक्नोलाजीज ने 200 प्रोफेशनल्स की भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं।

सीएम, वित्त मंत्री इनोवेशन हब विकसित करने की दिशा में कर रहे काम
सीएम विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी की मंशा के अनुरूप नवा रायपुर अटल नगर को इनोवेशन हब के रूप में विकसित करने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में सर्विस सेक्टर उद्योगों को आकर्षित करने के लिए अनुकूल नीति एवं परिस्थितियां समग्र रूप से निर्मित की गई हैं। ताकि, आईटी कंपनियां नवा रायपुर में अपनी इकाईयां लगाने के लिए प्रोत्साहित हो सकें। छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने की संकल्पना को साकार करने हेतु आईटी कंपनियों को आकर्षक दर तथा शर्तों पर फर्निशड बिल्ट-अप स्पेस आईटी-आईटीज इकाई स्थापित करने के लिए आबंटित किया जा रहा है।

रिटेल और कमर्शियल काम्प्लेक्स का किया गया निर्माण
प्रदेश में युवाओं को आईटी सेक्टर में रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्राधिकरण द्वारा राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय आईटी-आईटीज कंपनियों को प्रदेश के विभिन्न तकनीकी शैक्षणिक संस्थानों से भी जोड़ा जा रहा है। प्राधिकरण द्वारा आईटी-आईटीज कंपनियों में कार्यरत युवाओं को उचित आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल से समन्वय भी स्थापित किया गया है। नवा रायपुर अटल नगर, सेक्टर-21 में प्राधिकरण द्वारा बहुमंजिला रिटेल काम्प्लेक्स तथा कमर्शियल काम्प्लेक्स का निर्माण किया गया है। इस बहुमंजिला काम्प्लेक्स में आईटी-आईटीज कंपनियों को आबंटन हेतु लगभग 2 लाख 80 हजार वर्गफीट बिल्ट-अप क्षेत्रफल चिन्हांकित किया गया है। जिसमें आईटी-आईटीज संबंधित कार्यालयों के संचालन से लगभग 10,000 कुशल रोजगार अवसरों का प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सृजन होगा।

रोजगार के अवसरों का होगा सृजन
प्रथम चरण में प्राधिकरण को 02 कंपनियों मेसर्स स्क्वेयर बिजनेस सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड हैदराबाद एवं मेसर्स रेडिकल माइंड्स टेक्नॉलाजिस प्राइवेट लिमिटेड नई दिल्ली से आवेदन प्राप्त हुये हैं। दोनो आवेदकों का कुल वार्षिक टर्न ओवर 110 करोड़ रूपए से ऊपर है, जिनमें वर्तमान में लगभग 6,500 कुशल कर्मचारी आईटी-आईटीज संबंधित गतिविधियों में कार्यरत है। आवेदनकर्ताओं द्वारा कुल 90 हजार वर्गफीट के बिल्ट-अप हेतु आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिससे लगभग 2,200 कुशल रोजगार के अवसरों का सृजन होगा। इस संबंध में प्राधिकरण द्वारा पुनः आवेदन आमंत्रित किये गये हैं, जिसमें मेसर्स टेल परफारमेंस प्राइवेट लिमिटेड गुरूग्राम एवं मेसर्स एचआरएच नेक्सट सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड हैदराबाद से आवेदन अपेक्षित है। उक्त कंपनियों द्वारा लगभग 1 लाख 60 हजार वर्गफीट में आईटी-आईटीज इकाईयों के संचालन हेतु आवेदन किये जाने की संभावना है, जिससे लगभग 3,800 कुशल रोजगार के अवसरों का सृजन होगा।

नई औद्योगिक नीति से आईटी कंपनियों के लिए अनुकूल माहौल बना
छत्तीसगढ़ सरकार ने नई औद्योगिक नीति और आईटी कंपनियों के लिए अनुकूल माहौल तैयार किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी की अगुवाई में नवा रायपुर को तकनीकी और रोजगार के केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। सीबीडी सेक्टर 21 में अत्याधुनिक दफ्तर, कंपनियों को प्लग एंड प्ले स्पेस, युवाओं के लिए स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग और फ्री बस सेवा और आवासीय सुविधाएं मिलेगी। स्क्वायर बिजनेस सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड ने नवा रायपुर में बीपीओ खोला है, जिसमें अब तक 1500 से अधिक युवाओं को रोजगार मिला है। इनमें दंतेवाड़ा, कांकेर, धमतरी जैसे नक्सल प्रभावित जिलों के युवा भी शामिल हैं। जल्द ही टेलीपरफॉर्मेंस जैसी अन्य कंपनियों की सेवाएं भी यहां शुरू होंगी।

युवाओं की सफलता की कहानी
मनोरमा साहू, जो अब नवा रायपुर में एक आईटी कंपनी में काम कर रही हैं, बताती हैं पहले लगता था आईटी का मतलब सिर्फ मुंबई या बैंगलोर है, लेकिन अब हम अपने ही राज्य में रहकर करियर बना रहे हैं।

नवा रायपुर: अब सिर्फ राजधानी नहीं, टेक्नोलॉजी का केंद्र भी
छत्तीसगढ़ अब सिर्फ एक खनिज राज्य नहीं बल्कि तकनीक और टैलेंट का राज्य बन रहा है। नवा रायपुर की ये पहल न केवल प्रदेश की पहचान बदल रही है, बल्कि पूरे देश में आईटी निवेश के लिए नए दरवाज़े खोल रही है।


RO. NO 13404/ 41

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg

Related News

Advertisement

RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.