सिकल सेल रोग नियंत्रण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु आनंद देव ताम्रकार राज्य स्तरीय अलंकरण सम्मान से सम्मानित
रायपुर। सिकल सेल रोग नियंत्रण एवं जन-जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए श्री आनंद देव ताम्रकार को राज्य स्तरीय अलंकरण सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया।
राजधानी रायपुर स्थित होटल बेबीलोन इंटरनेशनल में आयोजित भव्य समारोह में छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णु देव साय ने उन्हें राजकीय गमछा, छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान बस्तरिहा स्मृति-चिह्न एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
यह सम्मान सिकल सेल रोग नियंत्रण, स्वास्थ्य जागरूकता एवं जनसेवा के क्षेत्र में श्री आनंद देव ताम्रकार द्वारा किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों की सराहना के रूप में प्रदान किया गया।
सम्मान प्राप्त करने के पश्चात श्री आनंद देव ताम्रकार ने इसे अपने जीवन का गौरवपूर्ण एवं अविस्मरणीय क्षण बताते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें समाज के प्रति और अधिक समर्पण, निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि सिकल सेल जैसी गंभीर आनुवंशिक बीमारी के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना समय की आवश्यकता है और वे इस दिशा में निरंतर कार्य करते रहेंगे।
उन्होंने इस सम्मान के लिए मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णु देव साय एवं छत्तीसगढ़ राज्य फिल्म विकास निगम की प्रथम अध्यक्ष सुश्री मोना सेन के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके विश्वास, प्रोत्साहन एवं मार्गदर्शन से उन्हें समाजहित में कार्य करने की नई ऊर्जा और प्रेरणा मिली है।
श्री ताम्रकार ने कहा कि भविष्य में भी वे सिकल सेल रोग नियंत्रण, स्वास्थ्य जागरूकता एवं जनसेवा के क्षेत्र में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक जागरूकता एवं स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुँचाया जा सके।
यह सम्मान न केवल श्री आनंद देव ताम्रकार के उल्लेखनीय कार्यों की पहचान है, बल्कि सिकल सेल जैसी गंभीर बीमारी के विरुद्ध जागरूकता फैलाने वाले सभी समाजसेवियों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं स्वयंसेवकों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.