पद्म विभूषण डॉ. तीजनबाई के दशगात्र में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, दी भावभीनी श्रद्धांजलि
गनियारी (दुर्ग)। छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका एवं पद्म विभूषण से सम्मानित स्वर्गीय डॉ. तीजनबाई के दशगात्र कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय शामिल हुए और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उन्होंने स्वर्गीय तीजनबाई के परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्वर्गीय डॉ. तीजनबाई ने अपनी अद्वितीय प्रतिभा, साधना और लोकपरंपराओं के संरक्षण के माध्यम से छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाई। पंडवानी कला को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि लोककला और संस्कृति के प्रति उनका समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार और उनके असंख्य प्रशंसकों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
इस अवसर पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, दुर्ग लोकसभा सांसद श्री विजय बघेल, विधायक श्री डोमन लाल कोर्सवाड़ा तथा विधायक श्री अनुज शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, कलाकार और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने स्वर्गीय डॉ. तीजनबाई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.