सूरजपुर के नवगठित शिवनंदनपुर नगर पंचायत चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह का माहौल है।
सूरजपुर। सूरजपुर के नवगठित शिवनंदनपुर नगर पंचायत चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह का माहौल है। भाजपा से नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी रितेश जायसवाल ने शानदार विजय प्राप्त की है। साथ ही भाजपा समर्थित 7 पार्षद प्रत्याशी भी विजयी हुए हैं।
चुनाव परिणाम के बाद पूरे क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजनों द्वारा जीत का जश्न मनाया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर आतिशबाजी कर खुशी व्यक्त की। वहीं कांग्रेस को इस चुनाव में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा।

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान का दिखा प्रभाव
इस चुनाव में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री एवं भटगांव विधायक लक्ष्मी राजवाड़े द्वारा किए गए व्यापक डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान का प्रभाव स्पष्ट रूप से देखने को मिला। क्षेत्र की जनता ने मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े पर विश्वास जताते हुए उनके आग्रह पर कमल फूल छाप पर मतदान कर भाजपा को समर्थन दिया।
अध्यक्ष और पार्षद प्रत्याशियों को जीत की दी बधाई -मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने इस जीत का श्रेय भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, समर्पित कार्यकर्ताओं और शिवनंदनपुर की देवतुल्य जनता को दिया है। उन्होंने सभी विजयी अध्यक्ष और पार्षद प्रत्याशियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, भाजपा की यह जीत विकास, सुशासन और जनविश्वास की जीत है।

शिवनंदनपुर क्षेत्र में विकास के नए आयाम किए जाएंगे स्थापित
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि, नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के माध्यम से शिवनंदनपुर नगर पंचायत क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे और जनता की अपेक्षाओं पर पूरी निष्ठा के साथ कार्य किया जाएगा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.