पामगल के समाधान शिविर में उमड़ा जनसैलाब
*सुशासन तिहार में 11 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने लिया भाग, मौके पर हुआ समस्याओं का समाधान*
रायपुर, /सुशासन तिहार के अंतर्गत बीजापुर जिले के भोपालपटनम विकासखंड के ग्राम पंचायत पामगल में आयोजित समाधान शिविर में ग्रामीणों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। शिविर में आसपास की 11 ग्राम पंचायतों से ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।
शिविर में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहां ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी गई और उनकी समस्याएं सुनकर निराकरण की प्रक्रिया शुरू की गई। ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक अपनी मांगें और शिकायतें अधिकारियों के सामने रखीं।
शिविर के दौरान मांग और शिकायत से जुड़े कुल 501 आवेदन प्राप्त हुए। सभी आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, कृषि, उद्यानिकी और मत्स्य विभाग सहित कई विभागों ने मौके पर ही पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया। ग्रामीणों की सुविधा के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर आवश्यक परामर्श प्राप्त किया।
महिला एवं बाल विकास विभाग की गतिविधियां कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहीं। गर्भवती महिलाओं की गोद भराई रस्म आयोजित कर उन्हें पोषण और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। वहीं छोटे बच्चों का अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित कर शिशु पोषण और स्वस्थ विकास के प्रति जागरूक किया गया।
सुशासन तिहार के तहत आयोजित यह समाधान शिविर शासन और ग्रामीणों के बीच बेहतर संवाद का प्रभावी माध्यम बना। शिविर के जरिए लोगों को एक ही स्थान पर समस्याओं के समाधान के साथ विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ भी मिला।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.