महापौर अलका बाघमार ने कहा— जनसंख्या नियंत्रण के लिए जनजागरूकता, शिक्षा और परिवार नियोजन को बढ़ावा देना जरूरी
दुर्ग। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग में स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में संगोष्ठी, पोस्टर, भाषण एवं ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़ती जनसंख्या से शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और प्राकृतिक संसाधनों पर पड़ने वाले प्रभावों पर अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या की चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए जनजागरूकता, शिक्षा और परिवार नियोजन को बढ़ावा देना आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से समाज में जागरूकता फैलाने और जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज दानी ने की, जबकि जिला पंचायत सदस्य सुश्री प्रिया साहू विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। जिला नोडल अधिकारी (मातृत्व स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण) डॉ. अर्चना चौहान एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग एवं महाविद्यालय के अधिकारी, शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
पोस्टर प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने 'जनसंख्या संतुलन, स्वस्थ परिवार–सुरक्षित भविष्य' और संसाधनों के संतुलित उपयोग जैसे विषयों पर आकर्षक संदेश प्रस्तुत किए। भाषण एवं ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से भी विद्यार्थियों ने जनसंख्या नियंत्रण और जागरूकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम के समापन पर पोस्टर, भाषण एवं ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्रीमती मीना मान, श्रीमती शोभिका गजपाल, डॉ. अमरीश त्रिपाठी, तरुणा साहू, डॉ. सीमा पंजवानी सहित महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.