विधानसभा: धान खरीदी में अफरा तफरा -शार्टेज का मामला सदन में गूंजा
-संग्रहण केंद्र में रखे धान में जरई उगने की शिकायत की विधायकों ने
-खाद्यमंत्री को विस प्रश्रोत्तरी एवं वेबसाइट में अंतर को लेकर विधायकों ने घेरा।
रायपुर। सरकार द्वारा चालू वित्तीय वर्ष में धान खरीदी में हुए घोटाला अफरा तफरी से करोड़ों रुपये के नुकसान का मामला गूंजा। कांग्रेस के सदस्यों ने कहा कि खाद्य मंत्री द्वारा विस में दिये गये उत्तर और खाद्य विभाग के वेबसाइट में खरीदी के आंकड़ों का अलग अलग अंतर है। सदस्यों ने कहा कि धान खरीदी के दौरान बड़ी मात्रा में धान संग्रहण केंदा्रे में रखे गये है समुचित व्यवस्था न होने कारण धान में जरई उग रहा है।
विधानसभा में आज संजारी बालोद जिले में कांग्रेस सदस्य संगीता सिन्हा ने अपने जिले के विस क्षेत्र के अंतर्गत धान खरीदी में हुए अफरा तफरी तथा घोटाला का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि धान खरीदी में 1.55 धान खरीदी में अफरा तफरी हुई है। जिससे सरकार को एक करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है। खाद्यमंत्री दयाल दास बघेल ने कहा कि 2, 21,000 मीटरिक टन के धान का उठाव हुआ है। उन्होंने बताया कि नान एफसीआई तथा राइस मिलर्स धान का उठाव कर रहे है। कांग्रेस सदस्य संगीता सिन्हा ने कहा कि विस में दिये गये उत्तर तथा खाद्य विभाग के वेबसाइट में आकड़ों का अंतर है तो सत्य किसे माना जाए। अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि सदस्य अपना प्रश्र पूछे। दयाल दास बघेल ने कहा कि इसमें केवल सिर्फ 1.5 मीटरिक टन खरीदी का अंतर आ रहा है।
संग्रहण केंद्रों में रखे धान में उग रहा जरई
कांग्रेस सदस्य संगीता सिन्हा ने आरोप लगाया कि संजारी बालोद में संग्रहण केंद्र में रखे धान बरसात में भींग रहे हैं जिसमें जरई आ गया है। उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि यदि आप नैनो तरल डीएपी डाल देंगे तो अच्छी फसल आ जाएगी। कांग्रेस के रामकुमार यादव एवं द्वारिकाधीश यादव ने भी कई पूरक प्रश्र पूछे तथा धान खरीदी में अफरा तफरा एवं शार्टेज को लेकर प्रश्र पूछा।
भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि सरकार धान खरीदी में लापरवाही बरत रहे हैं। खाद्य मंत्री ने बताया कि राइस मिलर्स तथा एफसीआई ने कितना धान खरीदा एवं उठाया किया इसका विवरण दें। इसके बावजूद 50 हजार मीटरिक टन कहा गया इसके बारे में जानकारी दे। उन्होने कहा कि पूरा मामला गोलमाल है। दयाल दास बघेल ने कहा कि अभी इसका मिलान हो रहा है। इसके बाद ही वस्तुस्थिति का पता चलेगा। बिलासपुर में भी धान शार्टेज का मामला उठाया अटल श्रीवास्तव ने
बिलासपुर जिले के कोटा के विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा कि बिलासपुर में कुछ 144 धान संग्रहण केंद्र है जिनमें से मल्हार और रिसदा में 16 हजार टन धान की कमी पाई गई है। धान खरीदी से संग्रहण केंद्रो ंमें अफरा तफरा और शार्टेज को लेकर लूट मची हुई है। खाद्य मंत्री ने बताया कि बिलासपुर जिले में 140 धान खरीदी केंद्र है इसमें से 132 केंद्र में धान खरीदी धान का मिलान कर लिया गया है तथा शार्टेज शून्य पाया गया है। इस सोसाइटी में हुए इस घपले की जांच जारी है दोषी अधिकारी कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी। चित्रकोट के विधायक ने राशन कार्ड में घपले की जानकारी मांगी उन्होंने कहा कि इसकी पात्रता क्या है। भाजपा के धर्मजीत सिंह तथा भैयालाल राजवाड़े ने भी प्रश्र पूछा।
ज्ञात रहे छग में धान खरीदी का 100 से अधिक मीटरिक टन धान का लक्ष्य रखा गया था लेकिन सरकार के पास 35 लाख टन धान अतिशेष है जिसकी नीलामी के बाद 19 लाख टन शेष है। इसकी नीलामी नहीं होने के कारण इस समय धान संग्रहण केंद्रों में पड़ा हुआ है। मार्कफेड द्वारा धान को बचाने के लिए कैप कंवर लगाया जा रहा है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.