होम / धर्म / फतेहाबाद के श्याम भक्तों ने 1551 फुट लंबी श्याम ध्वजा बनाकर इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराया, एक लाख भक्तों ने यात्रा में हिस्सा लिया।
धर्म
फतेहाबाद के श्याम भक्तों ने 1551 फुट लंबी श्याम ध्वजा बनाकर इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराया, एक लाख भक्तों ने यात्रा में हिस्सा लिया।
खाटू श्याम के अनोखे भक्त : हरियाणा के फतेहाबाद के युवा श्यामभक्तों ने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। शहर की धार्मिक संस्था शीश का दानी ट्रस्ट ने 1551 फुट लंबी श्याम ध्वजा बनाकर इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करवाया। दिव्य चित्रों के साथ सिला और मुद्रित सबसे लंबा कपड़ा कैटेगरी में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना है। ट्रस्ट को वर्ल्ड रिकॉर्ड के सर्टिफिकेट और मेडल जारी किए गए हैं। प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल के नेतृत्व में यह ध्वजा खाटू श्याम मंदिर राजस्थान में अर्पित की गई थी। करीब एक लाख श्यामप्रेमियों ने रिंगस से खाटू श्याम मंदिर तक 17 किलोमीटर पैदल यात्रा 7 दिसंबर 2024 को की गई थी।
ट्रस्ट के प्रधान रिंकू जुनेजा व सचिव योगेश तनेजा ने बताया कि 2022 में उन्होंने ट्रस्ट बनाया था। इस समय ट्रस्ट में 35 सदस्य हैं। वे पिछले दो साल से ध्वज यात्रा निकाल रहे हैं। 2023 में 1151 फुट लंबी जबकि 2024 में 1551 फुट लंबी ध्वजा चढ़ाई थी। जुलाई 2024 में उनके मन में आया कि सबसे लंबी ध्वज यात्रा निकालनी चाहिए। इसके बाद सभी सदस्यों ने सहमति दी। फिर उन्होंने प्रसिद्ध गायक कन्हैया मित्तल को प्रचार के लिए आग्रह किया तो उन्होंने इसमें पूरी भागीदारी का आश्वासन दिया।
उपप्रधान मोहित नागपाल और कैशियर मोहित खन्ना ने बताया कि 1551 फुट लंबी ध्वजा बनाने के लिए गुजरात के सूरत शहर से प्रिंटिड कपड़ा मंगवाया गया। इसके बाद करीब डेढ़ महीने तक फतेहाबाद में ही इसकी सिलाई की गई। इस पूरे प्रोजेक्ट को तैयार करने में दो महीने का समय लगा। सूरत से प्रिंटिड कपड़ा मंगवाने और इसकी सिलाई करवाने में करीब एक लाख 40 हजार रुपये का खर्च आया, जो संस्था के सदस्यों ने ही अपने स्तर पर जुटाया।
एक लाख भक्तों ने लिया हिस्सा

अब 2100 फुट लंबी ध्वजा का लक्ष्य
ट्रस्ट के संरक्षक प्रवीण मुंजाल की बेटी प्रीतिका मुंजाल ने जनवरी 2025 में इंटरनेशनल बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की टीम से मेल के जरिए ऑनलाइन संपर्क किया। टीम ने उनसे सारी वीडियो क्लिपिंग, डॉक्यूमेंट्स व अन्य जानकारी मंगवाई। प्रधान रिंकू जुनेजा ने बताया कि इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की टीम ने करीब दो महीने तक इस प्रक्रिया को चलाए रखा। लगातार उनके संपर्क बना रहा। अब उनके पास यह सर्टिफिकेट और मेडल कोरियर के जरिए पहुंचे हैं। प्रधान रिंकू जुनेजा व अन्य सदस्यों ने बताया कि उनका अगला लक्ष्य इस साल दिसंबर 2025 में 2100 फुट लंबी ध्वजा श्याम मंदिर में चढ़ाना है। इसके लिए पहले से ही इंटरनेशनल बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की टीम से संपर्क किया जाएगा। टीम खुद मौके पर रहेगी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.