Jwala

Express News

धर्म

सत्तीचौरा दुर्गा मंदिर में धूमधाम से मनाया जावेगा चैत्र नवरात्र पर्व एवं मंदिर का 16 वाँ वार्षिकोत्सव

सत्तीचौरा दुर्गा मंदिर में धूमधाम से मनाया जावेगा चैत्र नवरात्र पर्व एवं मंदिर का 16 वाँ वार्षिकोत्सव

6430603202615324912806032026112333whatsappimage2026-03-06at4.52.26pm.webp

-निकलेगी माता पालकी यात्रा होगा प्रतिदिन कन्या भोज
दुर्ग। 
श्री सत्तीचौरा माँ दुर्गा मंदिर समिति की आवश्यक बैठक आयोजित की गयी जिसमें इस वर्ष चैत्र नवरात्र पर्व एवं मंदिर का 16 वाँ वार्षिकोत्सव बड़े धूमधाम से मानते हुए 19 मार्च से 27 मार्च तक विशेष आयोजन किया जावेगा। प्रतिवर्ष चैत्र नवरात्र पर्व पर सत्तीचौरा मां दूर्गा मन्दिर का वार्षिक उत्सव भी बड़े धूमधाम से मनाया जाता है, आयोजन को सफल बनाने एवं कार्यक्रम की रूपरेखा बनाने हेतु समित्ति की आवश्यक बैठक दुर्गा मंदिर में आयोजित की गयी। जिसमें सर्वसम्मति से इस वर्ष चैत्र नवरात्र पर्व एवं 16 वा वार्षिक उत्सव बड़े धूमधाम से बनाने का निर्णय लिया गया।
    समित्ति के विजय गुप्ता पिंकी ने बताया कि शहर के प्रसिद्ध श्री सत्तीचौरा माँ दुर्गा मंदिर, गंजपारा, दुर्ग में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ज्योति कलश की स्थापना की जाएगी। जिसकी बुकिंग प्रारंभ कर दी गई है। मंदिर परिसर में पूरे देश के विभिन्न शहरों एवं प्रदेशों से धर्मप्रेमियों द्वारा ज्योति कलश यहां पर रखी जाती है,सत्तीचौरा माँ दुर्गा मंदिर में प्रत्येक नवरात्रि में लगभग 400 से अधिक ज्योति कलश की स्थापना की जाती है, ज्योति कलश की बुकिंग मन्दिर परिसर में 15 मार्च तक होगी, ज्योति कलश की बुकिग मंदिर परिसर में की जा रही है।
    19 से 27 मार्च तक चैत्र नवरात्र पर्व में इस वर्ष मन्दिर का 16 वां वार्षिक उत्सव बनाया जावेगा। जिसमें आकर्षित लाइट, टेंट एवं फूल से साज सज्जा कराई जा रही है, इसके साथ साथ फूल की आकर्षित साज-सज्जा कलकत्ता के मशहूर कलाकरों द्वारा की जा रही है।    
   समिति के सदस्य मनोज गुप्ता लाला ने बताया कि 19 मार्च से 27 मार्च तक माँ दुर्गा मंदिर प्रतिदिन प्रातः 9 बजे माता जी का महाभिषेक किया जावेगा, जो धर्मप्रेमियों द्वारा परिवार सहित उपस्थित होकर किया जावेगा, माता जी के अभिषेक हेतु मन्दिर परिसर में बुकिंग चालू है।
   ज्ञात हो कि छोटी छोटी बालिकाओं को कन्या माता के रूप में पूजा जाये, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ एवं कन्या भूर्ण हत्या बंद हो इस आह्वान को लेकर विगत कई वर्षों से श्री सत्तीचौरा माँ दुर्गा मंदिर, गंजपारा, दुर्ग में प्रतिवर्ष चैत्र एवं क्वांर नवरात्र पर्व में छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा कन्या का आयोजन किया जाता है । इस वर्ष कन्या भोज का आयोजन एक दिवस आयोजित न करते हुए पूरे 9 दिवस तक आयोजित होगा, जिसमें प्रतिदिन कन्या माताओं का पूजन कर कन्या भोज करवाया जायेगा।
   मन्दिर के 16 वे वार्षिक उत्सव के अवसर पर भजन संध्या, मंगलपाठ, जोड़े से सुन्दर कांड एवं जसगीत का आयोजन होगा जिसमें छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध भजन एवं जस गायकों द्वारा प्रस्तुति दी जावेगी, इसके साथ साथ इस वर्ष पूरे शहर में भ्रमण करने हेतु माता जी की विशाल एवं ऐतहासिक पालकी यात्रा निकाली जावेगी, जिसमें छत्तीसगढ़ एवं अन्य राज्यों से विभिन्न प्रकार के बैन्ड बाजा, नाचा पार्टी बुलाई जा रही है, जिसकी तैयारी की जा रही है।
   बैठक में अजय शर्मा अशोक राठी महेश टावरी प्रवीण भूतड़ा राजेश शर्मा दीपक चावड़ा मनोज भूतड़ा सुरेश गुप्ता कुलेश्वर साहू पिंकी गुप्ता मनोज गुप्ता लाला राहुल शर्मा ललित शर्मा निर्मल शर्मा ओमप्रकाश टावरी चेतन जैन मनीष सेन हर्षद पारख सुजल शर्मा श्रीकांत उपाध्याय ऋषि गुप्ता, मोहित पुरोहित सोंटी गुप्ता नमन खंडेलवाल प्रकाश सिन्हा लक्की अग्रवाल वाशु शर्मा सोनल सेन एवं समित्ति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।


RO. NO 13404/ 41

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg

Related News

Advertisement

RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.