Jwala

Express News

धर्म

जगन्नाथ धाम की थीम पर सजे पंडाल में विराजीं मां दुर्गा, दर्शन के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु

जगन्नाथ धाम की थीम पर सजे पंडाल में विराजीं मां दुर्गा, दर्शन के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु

88814102026142109912141020260728381002037992.webp

पद्मनाभपुर में श्री नव युवक दुर्गोत्सव समिति का 32वां आयोजन, भगवान जगन्नाथ की चलित झांकी बनी आकर्षण का केंद्र

Image after paragraph


दुर्ग। शहर के पद्मनाभपुर स्थित जनता मार्केट में श्री नव युवक दुर्गोत्सव समिति द्वारा इस वर्ष भी शारदीय नवरात्रि के अवसर पर मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। समिति अपने आयोजन के 32वें वर्ष में श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण लेकर आई है। जगन्नाथ धाम पुरी की थीम पर आधारित आकर्षक पंडाल में विराजीं मां दुर्गा के दर्शन के लिए नवरात्रि के पहले दिन से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।
पंडाल में मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा के साथ रथ पर सवार माता का दिव्य स्वरूप श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहा है। वहीं, भगवान जगन्नाथ की चलित झांकी भी दर्शनार्थियों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। आकर्षक साज-सज्जा और रंग-बिरंगी रोशनी से सुसज्जित पंडाल में पहुंचकर श्रद्धालु भक्तिभाव के साथ माता के दर्शन कर रहे हैं।
समिति के सदस्य एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेश शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी समिति द्वारा आकर्षक लाइटिंग और भव्य सजावट के साथ झांकी का निःशुल्क प्रदर्शन किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु इस धार्मिक आयोजन का आनंद ले सकें। जगन्नाथ धाम पुरी की थीम पर तैयार पंडाल में धार्मिक आस्था के साथ कलात्मक सजावट का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है।
उन्होंने बताया कि नवरात्रि के दौरान विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। गुरुवार को पंचमी के अवसर पर महाआरती होगी। वहीं, सप्तमी तिथि पर मां शाकंभरी की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके अलावा 19 अक्टूबर को भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा।
समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन करने, धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने और भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.