नवरात्र कल से, सतरूपा शीतला मंदिर में जलेंगे आस्था व श्रद्धा के ज्योत
मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का लगता है मेला
दुर्ग। सिविल लाईन कसारीडीह स्थित प्रसिद्ध मां सतरूपा शीतला मंदिर में चैत्र नवरात्रि का पर्व पूरे आस्था व श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। नवरात्र के पहले दिन 19 मार्च को शुभ मुहूर्त पर सुबह 11.36 बजे कलश स्थापना व ज्योत प्रज्जवलित किए जाएंगे। नवरात्रि पर इस वर्ष मंदिर में 1601 की संख्या मे ज्योत प्रज्जवलित किए जाएंगे। यह मनोकामना ज्योत देश व विदेश के श्रद्धालुओं के नाम प्रज्जवलित होंगे। नवरात्रि पर्व पर सतरुपा शीतला सेवा समिति द्वारा पूरे 9 दिन 19 मार्च से 27 मार्च तक धार्मिक कार्यक्रम के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए हैं। मां सतरूपा शीतला और ज्योत के दर्शन के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिर में जुटते है। जिसके चलते मंदिर समिति द्वारा सभी व्यवस्थागत तैयारियां जोर शोर से जारी है। उक्ताशय की जानकारी देते हुए सतरुपा शीतला सेवासमिति के अध्यक्ष रोमनाथ साहू ने बताया कि मंदिर में चैत्र नवरात्रि पर्व के पहले दिन 19 मार्च को शुभ मुहुर्त पर सुबह 11.36 बजे कलश स्थापना व ज्योत प्रज्जवलित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 23 मार्च को पंचमी पर कलश चढ़ावा व माता का श्रृंगार, संध्या 4 बजे बाना परधनी, 26 मार्च को महाअष्टमी पर्व पर संध्या 4 बजे हवन-पूजन, संध्या 6 बजे से कन्या पूजन व कन्याभोज एवं 27 मार्च को महानवमी पर्व पर संध्या 4 बजे ज्योत जंवारा की भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी। श्री साहू ने बताया कि नवरात्रि पर विभिन्न जस गायन मंडलियों द्वारा प्रतिदिन मंदिर में जस गीतो की प्रस्तुति के माध्यम से माता की आराधना की जाएगी। सतरुपा शीतला सेवासमिति के अध्यक्ष रोमनाथ साहू ने बताया कि मंदिर में मां शीतला सात रुपों में विराजमान है। जिसके करीब एक स्वयंभू जलकुण्ड का पानी कभी सुखता नहीं है। ऐसी मान्यता है कि मंदिर के जलकुण्ड के पानी के सेवन व उपयोग करने से असाध्य रोग दूर होने के साथ-साथ मनोकामना पूर्ण होती है। फलस्वरुप मंदिर में चैत्र व क्वांर नवरात्रि पर मां शीतला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का मेला लगता है। सतरूपा शीतला सेवा समिति के अध्यक्ष रोमनाथ साहू ने बताया कि पर्व को लेकर मंदिर में विशेष साज सज्जा की गई। विद्युत लाईट एवं तोरण-पताका आकर्षण का केन्द्र बने हुए है। चैत्र नवरात्रि पर्व की तैयारी में सतरुपा शीतला सेवा समिति के अध्यक्ष रोमनाथ साहू, उपाध्यक्ष शिव सागर सिन्हा, सचिव प्रदीप देशमुख, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र धर्माकर, संयुक्त सचिव चम्पा साहू, प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य तामेश्वर यादव, पुष्पा श्रीवास, सदस्य भीखम साहू, कृष्णा देशमुख, भारतेंदु गौतम, धनेश सिंह राजपूत,राजेन्द्र शर्मा, ईश्वर अग्रवाल, हेमसिंह ठाकुर, राजेन्द्र चंदेल,राजा ठाकुर, नरेश कुटारे, श्रीधर भजने के अलावा अन्य सदस्य जुटे हुए है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.