Jwala

Express News

धर्म

प्रकाश पर्व पर निकली नगर कीर्तन के स्वागत में उमड़ा सर्वसमाज

प्रकाश पर्व पर निकली नगर कीर्तन के स्वागत में उमड़ा सर्वसमाज

58502112025150732206021120251244501000316195.webp

गतका दल का करतब रहा आकर्षण का केन्द्र, सिक्ख समाज के लोगों ने सड़क पर झाडू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश
दुर्ग । 
सिक्खों के प्रथम गुरू गुरूनानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व पर रविवार को सिक्ख समाज द्वारा भव्य नगर-कीर्तन निकाल कर गुरू के मानवता के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाया गया। यह नगर कीर्तन स्थानीय स्टेशन रोड स्थित गुरूद्वारा श्री गुरू सिंह सभा से गुरूग्रंथ साहेब की पूजा-अर्चना कर प्रारंभ हुई। गुरूग्रंथ साहेब को फुलों से सुसज्जित एक खुले वाहन में विराजमान किया गया था। जिसकी पंज प्यारों ने अगुवाई की। नगर-कीर्तन में गतका दल के करतब (अखाड़ा) का जोशिला प्रदर्शन आकर्षण का केन्द्र बना रहा।

Image after paragraph

नगर-कीर्तन में पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल, कांग्रेस नेता परमजीत सिंह भुई, पूर्व महापौर आरएन वर्मा, पूर्व सभापति राजकुमार नारायणी, नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले, पूर्व पार्षद मनदीप सिंह भाटिया, पूर्व पार्षद फत्तेसिंह भाटिया, श्री सांई मंदिर समिति अध्यक्ष श्रीकांत समर्थ, सचिव धनेन्द्र सिंह चंदेल,उपाध्यक्ष शिवाकांत तिवारी,शीतला मंदिर समिति अध्यक्ष रोमनाथ साहू,जिला भाजयुमों के पूर्व अध्यक्ष नितेश साहू,युवा कांग्रेस नेता गुरदीप सिंह भाटिया के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए। उन्होने गुरूग्रंथ साहेब के दर्शन कर शहर की सुख-समृद्धि के लिए कामना की।

Image after paragraph

नगर-कीर्तन में सिक्ख समाज की महिला व पुरुषों ने सड़कों पर झाडू लगाए और स्वच्छता के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। नगर-कीर्तन गाजे-बाजे के साथ गुरूद्वारा से सिंधी धर्मशाला होते हुए राजेन्द्र पार्क चौक पहुंची। तत्पश्चात् यह नगर-कीर्तन जीई रोड होते हुए पटेल चौक से इंदिरा मार्केट,फरिश्ता कॉम्पलेक्स, तकियापारा, पोलसायपारा, अप्सरा टॉकीज चौक, अग्रेसन चौक, शहीद चौक होते हुए वापस गुरूद्वारा पहुंची। जहां नगर-कीर्तन का समापन हुआ। नगर-कीर्तन का पूरे रास्ते भर विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संगठनों के लोगों द्वारा जगह-जगह उत्साह के साथ स्वागत कर सर्वधर्म-समभाव का संदेश दिया गया, वहीं विभिन्न संगठनों द्वारा नगर-कीर्तन में शामिल लोगों को पेयजल, फल एवं अन्य खाद्य सामग्रियों का वितरण कर गुरूनानक देव जी के प्रकाश पर्व की खुशियां मनाई।

Image after paragraph

सिंधी धर्मशाला स्टेशन रोड में पूज्य सिंधी जनरल पंचायत और पुराना बस स्टैंड स्थित बाबा के दरगाह के सामने मुस्लिम समाज के सदस्यों द्वारा नगर-कीर्तन का स्वागत किया गया। नगर-कीर्तन के समापन पर गुरूद्वारा में गुरू के अटुट लंगर का वितरण किया गया। जहां सैकड़ों की संख्या में लोगों ने लंगर ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

Image after paragraph

नगर कीर्तन में गुरूद्वारा श्री गुरूसिंह सभा के प्रधान महिंदर पाल सिंह,सचिव जी.एस. लांबा,हरमीत सिंह भाटिया,अरविंदर सिंह खुराना,दलप्रीत सिंह भाटिया, जितेंदर सिंह, सुखदेव सिंह, प्रिंस कब्बरवाल, गुरविंदर सिंह, अवतार सिंह रंधावा, सुरेन्दर सिंह कब्बरवाल, सतनाम कौर विरदी, मनिंदर सिंह, राजेन्दर पाल अरोरा,तरसेम सिंह ढिल्लन, महेंन्द्र सिंह खालसा, जस्सी सिंह, दुर्ग ट्रक मालिक संघ अध्यक्ष गुरदीप सिंह, इंदरजोत सिंह भाटिया, देवेन्दर सिंह भाटिया, भूपेन्दर सिंह, राजेन्दर सिंह,रिम्पाल सिंह, जसपाल सिंह, दुर्ग-भिलाई गुरूद्वारा के प्रधान, स्त्री सत्संगत की महिला जत्था, खालसा पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों के अलावा सिक्ख समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

62408082026094418hareli_300x250.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
62408082026094418hareli_300x250.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.