Jwala

Express News

धर्म

शोभायात्रा के साथ साई महोत्सव का समापन, भंडारा में महाप्रसादी ग्रहण करने उमड़े श्रद्धालु

शोभायात्रा के साथ साई महोत्सव का समापन, भंडारा में महाप्रसादी ग्रहण करने उमड़े श्रद्धालु

97904122025144215836041220251434301000486229.webp

कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने साई बाबा के किए दर्शन, प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए की कामना
दुर्ग
। कसारीडीह सिविल लाइन स्थित प्रसिद्ध श्री साई बाबा मंदिर के 49वें वार्षिक साई महोत्सव के अंतिम दिन गुरुवार को मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। दिनभर मंदिर में साई भजन की धूम मची रही। दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतारे लगी रही।
दोपहर में महाप्रसादी (भंडारा) का आयोजन किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य राज्यों से श्रद्धालुओं ने हजारों की संख्या में शामिल होकर महाप्रसादी ग्रहण कर कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। साई महोत्सव में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव शामिल हुए।  उन्होंने श्री साई बाबा की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशियली और सुख समृद्धि के लिए कामना की। तत्पश्चात श्री यादव भंडारा स्थल पहुंचे, जहां उन्होंने श्रद्धालुओं को महाप्रसादी की सामाग्री परोसी और उन्हें साई महोत्सव की बधाई दी।

Image after paragraph

महापौर अलका बाघमार ने भी श्री साई बाबा के दर्शन किए और श्रद्धालुओं के साथ पंगत में बैठकर महाप्रसादी ग्रहण किया। इस दौरान  जिला भाजपा उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार, एमआईसी सदस्य देवनारायण चंद्राकर, नीलेश अग्रवाल,  काशीराम कोसरे, पार्षद साजन जोसेफ, कमल देवांगन, मनीष कोठारी, अन्य पार्षदगण और भाजपा नेता मौजूद रहे। इसके अलावा महाप्रसादी ग्रहण करने  पूर्व विधायक अरुण वोरा, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल, पूर्व महापौर आरएन वर्मा, पूर्व सभापति राजेश यादव, राजकुमार नारायणी, समाजसेवी चतुर्भुज राठी,  छत्तीसगढ़ चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्रीज प्रदेश मंत्री अशोक राठी,  पार्षद प्रकाश गीते, पूर्व पार्षद भोला महोबिया, प्रकाश जोशी, पूर्व पार्षद अल्ताफ अहमद, अमृत लोढ़ा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आयुष शर्मा, युवा कांग्रेस नेता संदीप वोरा, सुमित वोरा, दीपक चोपड़ा,जन समर्पण सेवा संस्था अध्यक्ष बंटी शर्मा के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि व समाजसेवी मंदिर पहुंचे।

Image after paragraph

उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ पंगत पर बैठकर महाप्रसादी ग्रहण की। शाम को श्री साई बाबा की महाआरती उपरांत श्री साई बाबा की भव्य शोभायात्रा (पालकी यात्रा) निकाली गई। यह शोभायात्रा बाजे गाजे के साथ साई मंदिर से शुरू होकर सिविल लाइन, पदमनाभपुर, मुक्तनगर, आदर्श नगर, कन्हैयापुरी चौक, आजाद चौक से होकर कसारीडीह चौक पहुंची। शोभायात्रा का पूरे रास्ते भर श्रद्धालुओं द्वारा आतिशबाजी कर जगह-जगह स्वागत किया गया, वहीं कई श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा के स्वागत में अपने-अपने घरों के सामने दीपक जला रखे थे। जिससे शोभायात्रा के दौरान क्षेत्र में दिवाली का माहौल बना।
कसारीडीह चौक से शोभायात्रा मंदिर पहुंची, देर रात्रि श्री साई बाबा की सेज आरती उपरांत तीन दिवसीय  महोत्सव का समापन हुआ। साई महोत्सव के अंतिम दिन महाप्रसादी वितरण एवं शोभायात्रा में सार्वजनिक श्री साई महोत्सव समिति के अध्यक्ष श्रीकांत समर्थ, सचिव धनेंद्र सिंह चंदेल, उपाध्यक्ष धीरेंद्र शर्मा, शिवाकांत तिवारी, सह सचिव संतोष यदू, कोषाध्यक्ष सुजीत गुप्ता, प्रचार सचिव सुरेश साहू, अजय सुरपाम, कार्यकारिणी सदस्य अरविंद वोरा, संजय लाखे, विनय चंद्राकर, संतोष खिरोड़कर, गणेश निर्मलकर, नरेंद्र राठी, राकेश सेन,  रोमनाथ साहू, अजय मिश्रा,जयंत खिरोड़कर, बीएल अग्रवाल, मुरलीधर राउत, नितिन शेंडे,  अरविंद लोखंडे, प्रशांत राउत, श्रीधर भजने, प्रभाकर राव पाटने, विपिन बोहरा, अतुल मढ़रिया, कृष्ण देशमुख, अनिकेत यादव, धनेश सिंह राजपूत, महेश वर्मा, प्रीति राजपूत, संध्या साहू, दीप्ति राउत, स्वीटी सिंह, रजनी सिंह, संगीता सिंह सहित अन्य सदस्यगण और श्रद्धालु व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

62408082026094418hareli_300x250.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
62408082026094418hareli_300x250.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.