नवरात्रि के लिए थनौद में दिन-रात गढ़ी जा रहीं मां दुर्गा की प्रतिमाएं
40 से अधिक पंडालों के लिए तैयार हो रहीं करीब 1500 मूर्तियां
दुर्ग । शारदीय नवरात्रि के आगमन को लेकर शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में तैयारियां तेज हो गई हैं। 11 अक्टूबर से शुरू होने वाले नवरात्रि पर्व के लिए मां दुर्गा की आकर्षक प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में थनौद के मूर्तिकार दिन-रात जुटे हुए हैं। मूर्तिकारों की कार्यशालाओं में इन दिनों विशेष चहल-पहल है। प्रतिमाओं पर की जा रही बारीक नक्काशी, आकर्षक रंगाई और कलात्मक सजावट मां दुर्गा के स्वरूप को जीवंत और मनमोहक बना रही है।
थनौद के मूर्तिकार रामा चक्रवर्ती ने बताया कि थनौद में निर्मित मां दुर्गा की प्रतिमाओं की मांग छत्तीसगढ़ के अलावा महाराष्ट्र, तेलंगाना, मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों में भी है। इस वर्ष 40 से अधिक पंडालों के लिए लगभग 1500 प्रतिमाएं तैयार की जा रही हैं। नवरात्रि नजदीक आने के साथ ही मूर्तिकार प्रतिमाओं को समय पर तैयार करने के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं, ताकि श्रद्धालु भक्तिभाव के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना कर सकें।
पद्मनाभपुर में जगन्नाथ मंदिर का
पंडाल बनेगा आकर्षण का केंद्र
दुर्ग के पद्मनाभपुर स्थित जनता मार्केट में भी नवरात्रि उत्सव को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं। पूर्व पार्षद राजेश शर्मा ने बताया कि जनता मार्केट में समिति द्वारा 32वें वर्ष मां दुर्गा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। हर वर्ष की तरह इस बार भी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण तैयार किया जा रहा है। इस वर्ष पंडाल को पुरी के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर की थीम पर सजाया जाएगा, जहां आकर्षक साज-सज्जा के बीच मां दुर्गा विराजमान होंगी। श्री शर्मा ने बताया कि नवरात्रि के दौरान भव्य पंडाल और मां दुर्गा की मनमोहक प्रतिमा श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगी। पर्व को लेकर श्रद्धालुओं और आयोजन समिति में उत्साह का माहौल है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.