Jwala

Express News

धर्म

शीतला मंदिर में जलेंगे देश-विदेश के श्रद्धालुओं के मनोकामना ज्योत

शीतला मंदिर में जलेंगे देश-विदेश के श्रद्धालुओं के मनोकामना ज्योत चैत्र नवरात्र आज से, मंदिरों में श्रद्धालुओं की लगेगी भीड़

10129032025135324img-20250329-wa0020.jpg

दुर्ग । सिविल लाईन कसारीडीह स्थित प्रसिद्ध मां सतरुपा शीतला मंदिर में नवरात्रि का पर्व पूरे आस्था व श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। चैत्र नवरात्रि पर इस वर्ष मंदिर में 1551 की संख्या में देश व विदेश के श्रद्धालुओं द्वारा मनोकामना ज्योत प्रज्जवलित किए गए है। मंदिर में मां शीतला सात रुपों में विराजमान है। जिसके करीब एक स्वयंभू जलकुण्ड का पानी कभी सुखता नहीं है। ऐसी मान्यता है कि मंदिर के जलकुण्ड के पानी के सेवन व उपयोग करने से असाध्य रोग दूर होने के साथ मनोकामना पूर्ण होती है। फलस्वरुप मंदिर में चैत्र व क्वांर नवरात्रि पर मां शीतला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का मेला लगता है। चैत्र नवरात्रि पर्व पर इस वर्ष सतरुपा शीतला सेवा समिति द्वारा पूरे 9 दिन 29 मार्च से 6 अप्रैल तक धार्मिक कार्यक्रम के अलावा विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया है। इस संबंध में सतरुपा शीतला सेवा समिति के अध्यक्ष रोमनाथ साहू ने बताया कि मंदिर में चैत्र नवरात्रि पर्व की शुरुआत 29 मार्च को बिरही पूजन के साथ की गई। 30 मार्च को शुभ मुहुर्त पर सुबह 11.36 बजे कलश स्थापना व ज्योत प्रज्जवलित किए जाएंगे। 2 अप्रैल को पंचमी पर कलश चढ़ावा व माता का श्रृंगार, संध्या 4 बजे बाना परघनी, 5 अप्रैल को संध्या 4 बजे महाअष्टमी हवन-पूजन, संध्या 6 बजे से कन्या पूजन व कन्याभोज, 6 अप्रैल को दोपहर 12 बजे रामजन्मोत्सव पूजा आरती, महाप्रसादी वितरण एवं संध्या 4 बजे ज्योत-जंवारा की भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी। नवरात्रि पर मंदिर में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। इस कड़ी में 3 अप्रैल को रात्रि 7.30 बजे छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम रंग-झरोखा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों का सम्मान भी किया जाएगा। 4 अप्रैल को रात्रि 8 बजे सुरधारा के कलाकार भक्तिमय गीत-संगीत की प्रस्तुति देंगे। सतरुपा शीतला सेवा समिति के अध्यक्ष रोमनाथ साहू ने बताया कि पर्व को लेकर मंदिर में विशेष साज-सज्जा की गई। विद्युत लाईटें एवं तोरण-पताका आकर्षण का केन्द्र बने हुए है। चैत्र नवरात्रि की तैयारियों को अंतिम रुप देने में सतरुपा शीतला सेवा समिति के अध्यक्ष रोमनाथ साहू, उपाध्यक्ष शिव सागर सिन्हा, सचिव प्रदीप देशमुख,कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र धर्माकर, संयुक्त सचिव चम्पा साहू, प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य तामेश्वर यादव, पुष्पा श्रीवास,सदस्य हेमसिंह ठाकुर के अलावा अन्य सदस्य जुटे हुए है।



RO. NO 13129/ 138

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

RO. NO 13129/ 138
53431032025104744whatsappimage2025-03-31at8.32.37am.jpeg
RO. NO 13129/ 138
20501042025090259img-20250401-wa0006.jpg
14101042025090041img-20241016-wa0005.jpg
5421402202513021916.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

RO. NO 13129/ 138
20501042025090259img-20250401-wa0006.jpg
14101042025090041img-20241016-wa0005.jpg
5421402202513021916.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.