Jwala

Express News

सरगुजा

कांग्रेस में बदलाव की सुगबुगाहट : आदिवासी नेतृत्व की मांग पर बोले सिंहदेव- जो सबसे उपयुक्त हो, उसे मिले जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ में एक के बाद एक कई हार से कांग्रेस पार्टी में कहीं बगावत तो कहीं बदलाव के सुर बुलंद हो रहे हैं। इसी बीच आदिवासी नेतृत्व की भी मांग उठी है। इस पर पूर्व डिप्टी सीएम सिंहदेव ने बड़ी बात कही है।

11218022025110814768-512-13108877-thumbnail-3x2-img.jpg

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक के बाद एक चुनाव हारने के साइड इफेक्ट अब कांग्रेस पार्टी में दिखने लगे हैं। एक ओर जहां संगठन में बदलाव को लेकर हलचल तेज हो गई है, वहीं जितने नेता उतनी तरह की बातें सामने आने लगी हैं। इसी कड़ी में पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने प्रदेश में आदिवासी नेतृत्व की मांग उठाई है। हालांकि वर्तमान पीसीसी चीफ भी आदिवासी ही हैं। 

भगत की इस मांग पर अब भावी पीसीसी चीफ बताए जा रहे टीएस सिंहदेव ने कहा है कि, कांग्रेस संगठन में बदलाव का निर्णय हाईकमान का होता है। पार्टी में सबको अपनी बात रखने का अधिकार है, किसी पद के लिए सभी नामों पर विचार किया जा सकता है। जो सबसे उपयुक्त हो, उसे जिम्मेदारी दिया जाना चाहिए। वहीं उन्होंने कहा कि, हार के लिए किसी एक को दोषी ठहराना उचित नहीं है, जीते तो सभी की वजह से, हारे तो सभी की वजह से हारे। 

पंचायतों में बेहतर नतीजों की उम्मीद : सिंहदेव

वहीं नगरीय निकायों के बाद जिला पंचायतों में भी BJP का कब्जा होने के मामले में पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि, कई स्थानों से 50-50 नतीजों की खबर आ रही है। अंबिकापुर, सूरजपुर समेत कई जिलों में कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन किया है। अभी कई क्षेत्रों में चुनाव होने हैं, उम्मीद है बेहतर नतीजे आएंगे। 

नेताओं की दिल्ली दौड़

उल्लेखनीय है कि, कई जिलों से कांग्रेस नेताओं के पार्टी छोड़ने और दूसरे नेताओं पर हार के लिए दोषारोपण करने जैसी खबरें भी आ रही हैं। वहीं उधर पूर्व सीएम भूपेश बघेल और उनके समर्थक कई बड़े नेता दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। माना जा रहा है कि, पीसीसी चीफ के पद को लेकर जल्द ही कोई निर्णय पार्टी आलाकमान ले सकता है, इसी के दृष्टिगत नेताओं की दिल्ली दौड़ चल रही है।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

553251020261222291010838759.png
215251020261218411010837320.png
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.