Jwala

Express News

सरगुजा

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने सरगुजा जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण

234230420251552591745422524_img-20250423-wa0316.webp

स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकीय सुविधाओं का होगा विस्तार, अधिकारियों को दिए निर्देश
-सीधे मरीजों से बात कर सुविधाओं पर लिया फीडबैक
रायपुर।
 स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सरगुजा जिला के एकदिवसीय प्रवास पर रहे। उन्होंने जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने तथा आमजनों को मिलने वाली सुविधाओं को देखने विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। 
शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवापारा का किया निरीक्षण, मरीजों से बात कर मिलने वाली चिकित्सकीय सुविधाओं पर लिया फीडबैक
स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने सर्वप्रथम शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवापारा का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां चिकित्सकीय सेवाओं जैसे किमोथेरपी केन्द्र, सिकल सेल केन्द्र, प्रसव केंद्र, टीकाकरण केन्द्र, मानसिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की उपलब्धता, उपकरणों के उपलब्धता एवं दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता के सम्बन्ध में जानकारी ली।
वहीं केंद्र की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ शीला नेताम ने बताया कि यहां प्रतिदिन 300 से अधिक मरीज ओपीडी के लिए आते हैं। केंद्र में 30 बेड की सुविधा है, 2 चिकित्सा अधिकारी सहित 10 नर्सिंग स्टाफ यहां सेवा दे रहे हैं।  इसके साथ ही यहां स्पर्श क्लिनिक, सिकलिन क्लीनिक, कीमोथेरेपी, हेल्थ प्रोग्राम आदि की सुविधा मरीजों को दी जा रही है। इस दौरान मंत्री श्री जायसवाल ने उपस्थित मरीजों से बात कर सुविधाओं के सम्बन्ध में  फीडबैक लिया। इस दौरान सुविधाओं से संतुष्ट होकर उन्होंने केंद्र की सेवाओं को सराहा। 
कीमोथेरेपी दीर्घायु वार्ड के निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री जायसवाल को कैंसर कीमोथेरेपी इंचार्ज डॉ हिमांशु गुप्ता ने बताया कि वर्तमान में यहां 50 से अधिक मरीजों को नियमित कीमोथेरेपी दी जा रही है। जिन्हें कार्ड जारी किया गया है। इसके साथ ही रेगुलर जांच एवं कैंसर मरीजों को अन्य चिकित्सकीय सुविधा दी जा रही है। दवाइयों की भी पर्याप्त उपलब्धता है।
 कीमोथेरेपी के लिए सरगुजा सम्भाग के दूसरे जिलों के साथ ही झारखण्ड, बिहार जैसे राज्य के मरीज भी यहां पहुंचते हैं। मंत्री श्री जायसवाल ने स्वास्थ्य केंद्र परिसर में चंदन का पौधा लगाया।

Image after paragraph


आयुष्मान आरोग्य मंदिर परसा में संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने किया निर्देशित, अन्य सुविधाओं के विस्तार हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश-
स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर परसा में चिकित्सकीय सुविधाओं का आकलन किया। उन्होंने विभिन्न वार्डों का जायजा लिया तथा रजिस्टरों की जांच की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की मरीजों को इलाज के लिए दूसरे केंद्रों में ना जाने पड़े, संस्थागत प्रसव पर फोकस करें, ग्रामीणों को इस हेतु जागरूक करें। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र में टीबी, सिकलसेल आदि की स्थिति के सम्बन्ध में जानकारी ली। स्वास्थ्य केंद्र में शेड एवं शौचालय की मांग पर श्री जायसवाल ने अधिकारियों को प्राथमिकता के साथ व्यवस्था किए जाने निर्देशित किया। उन्होंने यहां स्वयं ब्लड प्रेशर की जांच करवाया।
हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर भफौली का किया निरीक्षण-
निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री जायसवाल ने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर भफौली का निरीक्षण किया। उन्होंने दवाइयों की उपलब्धता की जांच किया तथा कहा कि मरीजों के लिए पर्याप्त मात्रा में दवाइयां उपलब्ध हो।  विभिन्न वार्डों का अवलोकन कर उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मेडिकल स्टाफ उपस्थिति पंजी की जांच कर उन्होंने कहा कि सभी समय पर उपस्थित रहें, ताकि आमजनों को बेहतर सुविधा प्राप्त हो सके। 
समुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दरिमा निरीक्षण-
मंत्री श्री जायसवाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दरिमा पहुंचे। उन्होंने यहां दवा वितरण कक्ष, पैथोलॉजी, चिकित्सकीय कक्ष, ड्रेसिंग कक्ष का अवलोकन किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में श्री जायसवाल ने प्रसूताओं से मिलकर उनसे बात की तथा इलाज, भोजन की गुणवत्ता, दवाइयों की उपलब्धता सहित अन्य सुविधाओं पर जानकारी ली। उन्होंने केंद्र में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने अधिकरियों को निर्देशित किया। वहीं समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की निर्माणाधीन भवन का अवलोकन कर तथा ठेकेदार को जल्द से जल्द निर्माण समय सीमा में पूर्ण करवाए जाने निर्देशित किया।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

62408082026094418hareli_300x250.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
62408082026094418hareli_300x250.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.