Jwala

Express News

सरगुजा

वकील से मारपीट: सर्व ब्राम्हण समाज ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, कार्यवाही की मांग

सीतापुर में अधिवक्ता राजेश तिवारी पर हुई मारपीट के विरोध में सर्व ब्राह्मण समाज ने पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

932191120251126331500x900_2543760-handing-over-a-memorandum-to-the-police.webp

सीतापुर। अंबिकापुर में अधिवक्ता राजेश तिवारी के परिवार पर हुए हमले ने पूरे प्रदेश में आक्रोश का माहौल बना दिया है। वरिष्ठ अधिवक्ता एवं जिलाध्यक्ष सर्व ब्राम्हण समाज राजेश तिवारी समेत उनकी पत्नी और पुत्र के साथ हुई मारपीट के विरोध में सर्व ब्राम्हण समाज द्वारा थाने में ज्ञापन सौंपा गया। पुलिस अधीक्षक के नाम सौंपे गए इस ज्ञापन में सर्व ब्राम्हण समाज ने दोषियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की मांग की है।

गौरतलब है कि, बीते दिनों अंबिकापुर के वरिष्ठ अधिवक्ता और सर्व ब्राम्हण समाज के जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी उनकी बीमार पत्नी एवंऔर पुत्र के साथ मारपीट की घटना हुई थी। इस मारपीट की घटना को गांधीनगर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक संतोष कश्यप उनके भाई और साथियों ने अंजाम दिया था। जिसकी वजह से वरिष्ठ अधिवक्ता उनकी पत्नी समेत उनके पुत्र को काफी चोट लगी थी।

दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग- सर्व ब्राम्हण समाज
सर्व ब्राम्हण समाज के जिलाध्यक्ष और उनके परिवार के साथ बेरहमी से हुई मारपीट की घटना के बाद सर्व ब्राम्हण समाज में नाराजगी व्याप्त थी। इसी नाराजगी की वजह से सर्व ब्राम्हण समाज सीतापुर द्वारा पुलिस अधीक्षक के नाम थाने में ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें सर्व ब्राम्हण समाज के जिलाध्यक्ष और उनके परिवार के साथ हुई मारपीट की घटना को निंदनीय बताते हुए दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की गई।

मौके पर ये रहे मौजूद
इस दौरान सर्व ब्राम्हण समाज के अध्यक्ष के पी त्रिपाठी उदयनारायण ओझा रविंद्र मिश्रा दिवाकर दुबे नागेश्वर तिवारी सुशील मिश्रा सत्यनारायण चौबे हेमनाथ शुक्ला हरिनारायण चौबे मिथिलेश तिवारी विपिन ओझा प्रशांत चतुर्वेदी रविंद्र द्विवेदी संदीप मिश्रा पंकज दुबे निरंजन दुबे सुरंजन दुबे अनिल उपाध्याय आकाश द्विवेदी सुनील तिवारी बबलू तिवारी रोहिताश शर्मा आशुतोष मिश्रा अनिल मिश्रा मौजूद रहे।

अधिवक्ता परिवार पर पुलिसकर्मियों का हमला
वहीं इस घटना को लेकर स्टेट बार काउंसिल ऑफ़ छत्तीसगढ़ के नव-निर्वाचित सदस्य अधिवक्ता शत्रुहन सिंह साहू ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे न्याय व्यवस्था की गरिमा पर सीधा और खतरनाक प्रहार बताया है। उन्होंने कहा कि, कानून की रक्षा करने की जिम्मेदारी जिन पर होती है, उन्हीं पुलिस कर्मियों द्वारा कानून तोड़े जाने की घटना अत्यंत चिंताजनक है।

अधिवक्ता राजेश तिवारी और उनकी पत्नी से मारपीट
प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने बताया कि, अधिवक्ता राजेश तिवारी के पुत्र राहुल तिवारी के साथ गांधीनगर थाना क्षेत्र में पदस्थ आरक्षक संतोष कश्यप और उसके भाइयों द्वारा मारपीट की गई। इतना ही नहीं, बीच-बचाव करने पहुंचे अधिवक्ता राजेश तिवारी और उनकी पत्नी पर भी प्रधान आरक्षक संतोष कश्यप, उसके भाई संदीप कश्यप और अन्य दो व्यक्तियों ने हमला किया। जो न केवल कानून के विरुद्ध है, बल्कि नागरिकों व अधिवक्ताओं की सुरक्षा पर गंभीर प्रश्न उठाता है।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

553251020261222291010838759.png
215251020261218411010837320.png
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.