Jwala

Express News

जरा हट के

लालच में गंवाई बड़ी रकम दुर्ग के व्यवसायी से 41.5 लाख की ऑनलाइन ठगी

लालच में गंवाई बड़ी रकम दुर्ग के व्यवसायी से 41.5 लाख की ऑनलाइन ठगी। व्यवसायी के पिता मोहन पूरी गोस्वामी दुर्ग नगर निगम में ई ई के पद पर पदस्थ।

63229052025080444img-20250414-wa0012.jpg

लालच में गंवाई बड़ी रकम दुर्ग के व्यवसायी से 41.5 लाख की ऑनलाइन ठगी।

व्यवसायी के पिता मोहन पूरी गोस्वामी दुर्ग नगर निगम में ई ई के पद पर पदस्थ।

दुर्ग। शेयर ट्रेडिंग के जरिए अधिक मुनाफा कमाने के लालच में दुर्ग के एक व्यवसायी से करीब 41 लाख 52 हजार 500 रुपये की ऑनलाइन ठगी हो गई। पीड़ित मयंक पुरी गोस्वामी ने जब ठगी की भनक लगते ही पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, तब जाकर पूरा मामला उजागर हुआ। पद्मनाभपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 66D और BNS की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित मयंक पुरी गोस्वामी (उम्र 34 वर्ष), विद्युत नगर, दुर्ग निवासी और नगर निगम दुर्ग के ईई मोहनपुरी गोस्वामी के पुत्र हैं। वे पेशे से व्यवसायी हैं और शेयर ट्रेडिंग में भी सक्रिय हैं। उनका जीरोधा में एक वैध ट्रेडिंग अकाउंट है।

कुछ दिन पहले मयंक को "रिया गुप्ता" नाम की एक महिला की ओर से ट्रेडिंग वेबसाइट से जुड़ने का प्रस्ताव मिला। उन्हें एक लिंक (www.ironfxsvip.com) भेजा गया, जिसके जरिए उन्होंने खुद को रजिस्टर किया और व्हाट्सएप पर ट्रेडिंग की प्रक्रिया समझाई गई।

शुरुआत में दिखाया मुनाफा, फिर जाल में फंसाया

16 मई को पहली बार 42,500 रुपये जमा कर ट्रेडिंग शुरू की गई, जिससे तुरंत $99.9 (लगभग ₹8,400) का लाभ मिला और रकम खाते में भी आ गई।

इसके बाद 19 मई को 5 लाख रुपये दो किश्तों में निवेश किए गए, जिससे वेबसाइट पर $1429.75 का मुनाफा दिखाया गया और ₹6 लाख से अधिक की राशि वापस भी मिली।

इसी तरह 20 मई को 6 लाख और फिर ₹15 लाख का निवेश किया गया। लाभ भी दिखाया गया और वापस पैसे भी भेजे गए।

इस तरह झांसे में आए मयंक ने कुल ₹41.52 लाख रुपये का निवेश किया, जिनमें से कुछ रकम लौटाकर मुनाफा दिखाया गया ताकि विश्वास जम सके।

आखिरी वार में उड़ाए 40 लाख रुपये

21 मई को मयंक ने $47,000 (लगभग ₹40 लाख) की निकासी का अनुरोध किया, लेकिन 24 घंटे बीत जाने के बाद भी रकम नहीं आई। जब कस्टमर केयर से संपर्क किया तो बताया गया कि पिछले 72 घंटे में तीन से अधिक बार निकासी करने पर खाते को होल्ड कर दिया गया है और पैसे निकालने के लिए 100% वेरिफिकेशन फीस जमा करनी होगी।

तब मयंक को एहसास हुआ कि उसके साथ बड़ी ठगी हो चुकी है। ठगों ने व्हाट्सएप नंबर भी बंद कर दिया।

पुलिस कर रही जांच

मयंक की शिकायत पर पद्मनाभपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक दर्ज कर मोबाइल नंबर 7357728079 की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस की साइबर टीम इस फर्जी ट्रेडिंग वेबसाइट और आरोपी के बैंक खातों की जानकारी खंगाल रही है।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

62408082026094418hareli_300x250.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
62408082026094418hareli_300x250.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.