Jwala

Express News

जरा हट के

नागरिक सहकारी बैंक चुनाव में चार प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त

कल नामांकन वापसी, अभ्यर्थियों के बीच हलचल तेज

19104012026145610905040120261332101000647335.webp

कल नामांकन वापसी, अभ्यर्थियों के बीच हलचल तेज
दुर्ग
। नागरिक सहकारी बैंक मर्यादित दुर्ग के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव के लिए सरगर्मी तेज हो गई है। रविवार को प्रत्यायुक्त सदस्य पद के अभ्यर्थियों से प्राप्त नामांकन पत्रों की बैंक मुख्यालय अस्पताल वार्ड पचरीपारा में जांच की गई। जांच में 4 अभ्यर्थियों के नामांकन निरस्त किए गए। 139 अभ्यर्थियों के नामांकन सही पाए गए। शनिवार को कुल 143 अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन दाखिल किए गए थे। नामांकन की जांच प्रक्रिया रिटर्निंग अधिकारी देवाशीष दास के मार्गदर्शन और रजिस्ट्रार ऑफ को-ऑपरेटिव सोसायटी दुर्ग के कर्मचारियों की देखरेख में पूरी की गई। इस दौरान प्रत्यायुक्त सदस्य पद के अभ्यर्थियों के अलावा बैंक से जुड़े सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कुछ अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन पत्र को लेकर दावा आपत्ति भी की गई। लिहाजा रिटर्निंग अधिकारी और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों ने जांच कर आपत्तियों का निराकरण किया। नामांकन पत्रों की जांच के दौरान नागरिक सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष कमलनारायण रुंगटा, राजेश यादव, पवन बड़जात्या, संजय सिंह, सुशील रुंगटा, मनोज ताम्रकार, वेंकट शास्त्री राव, दिलीप देशमुख, राजकुमार वर्मा, रमेश शर्मा, अखिलेश मिश्रा, तेजबहादुर बंछोर, संदीप जैन के अलावा अन्य अभ्यर्थी व बैंक से जुड़े सदस्य मौजूद रहे।
 बता दें कि नागरिक सहकारी बैंक के प्रत्यायुक्त सदस्य पद के लिए शनिवार को 143 अभ्यर्थियों द्वारा उत्साह के साथ नामांकन दाखिल किए गए थे। कुछ अभ्यर्थियों द्वारा एक से अधिक नामांकन पत्र जमा किए गए थे। प्राप्त कुल नामांकन पत्रों की रविवार को जांच गई। जांच में 4 नामांकन निरस्त किए गए है। वैध नामांकन पत्रों की सूची रविवार की शाम बैंक मुख्यालय में चस्पा की जाएगी। नामांकन वापसी के लिए 5 जनवरी की तिथि निर्धारित है। अभ्यर्थी सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच अपना नामांकन वापस ले सकते है। नामांकन वापसी की प्रक्रिया समाप्ति उपरांत अभ्यर्थियों की अंतिम सूची का प्रकाशन और उन्हें चुनाव चिन्ह का आबंटन किया जाएगा।  मतदान 11 जनवरी को श्री गुर्जर क्षत्रिय गुजराती समाज भवन, मोतीपारा में किए जाएंगे। मतदान के लिए प्रात: 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। मतदान सम्पन्न होने के एक घण्टे के पश्चात उसी स्थान पर मतगणना की जाएगी। तदोपरान्त परिणामों की घोषणा की जाएगी। बता दें कि प्रथम चरण में बैंक के प्रत्यायुक्त सदस्य पद के 117 पद के लिए चुनाव हो रहे है। बैंक के कुल सदस्यों की संख्या 5837 है। जिनमें से 1688 पात्र सदस्यों को इस चुनाव में मतदान करने की पात्रता होगी।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

553251020261222291010838759.png
215251020261218411010837320.png
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.