Jwala

Express News

जरा हट के

डोंगरगढ़ पदयात्रियों की सुरक्षा के लिए कुम्हारी से अंजोरा बाईपास तक बनेगा सुरक्षित कॉरिडोर

डोंगरगढ़ पदयात्रियों की सुरक्षा के लिए कुम्हारी से अंजोरा बाईपास तक बनेगा सुरक्षित कॉरिडोर

27911102026132510889101020261433071002020132.webp

11 से 19 अक्टूबर तक 24 घंटे तैनात रहेंगे तीन पेट्रोलिंग वाहन, दुर्ग शहर में यातायात डायवर्शन और भारी वाहनों की नो-एंट्री लागू
दुर्ग।
शारदीय नवरात्रि के दौरान मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ जाने वाले पैदल श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए दुर्ग पुलिस ने विशेष यातायात व्यवस्था की है। इसके तहत कुम्हारी से अंजोरा बाईपास तक पदयात्रियों के लिए सुरक्षित कॉरिडोर बनाया गया है। 11 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक इस मार्ग पर तीन पेट्रोलिंग वाहन लगातार 24 घंटे तैनात रहेंगे। ये वाहन लाउडस्पीकर के माध्यम से पदयात्रियों को सड़क के बाईं ओर चलने और यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश देंगे। इसके साथ ही श्रद्धालुओं की सहायता एवं सुरक्षा के लिए मार्ग में अस्थायी पुलिस सहायता केंद्र भी स्थापित किए जा रहे हैं।
नवरात्रि पर्व के दौरान पदयात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए दुर्ग पुलिस ने श्रद्धालुओं और वाहन चालकों से यातायात एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है। दुर्ग शहर के गंजपारा और भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू मार्ग पर भी आवश्यकतानुसार वाहनों का डायवर्शन किया जाएगा। वहीं, रात के समय दुर्ग शहर में भारी एवं मध्यम वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
-कुम्हारी से डोंगरगढ़ तक निर्धारित किया गया पदयात्रा मार्ग
डोंगरगढ़ जाने वाले पदयात्रियों के लिए निर्धारित मार्ग कुम्हारी टोल प्लाजा से शुरू होकर सिरसा गेट चौक, डबरापारा तिराहा, खुर्सीपार तिराहा, पावर हाउस अंडरब्रिज, मुर्गा चौक, सेंट्रल एवेन्यू, सेक्टर-09 चौक, ठगड़ा बांध ओवरब्रिज, जेल तिराहा, गौरव पथ, गांधी पुतला, पटेल चौक, गंजपारा, पुलगांव चौक, शिवनाथ नदी ब्रिज और अंजोरा बाईपास से होते हुए राजनांदगांव के रास्ते डोंगरगढ़ तक जाएगा।
पुलिस ने श्रद्धालुओं से निर्धारित मार्ग का ही उपयोग करने और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।
- सेंट्रल एवेन्यू और सेक्टर क्षेत्र में रहेगा डायवर्शन
नवरात्रि के दौरान सेक्टर क्षेत्र में यातायात का दबाव कम करने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। पावर हाउस अंडरब्रिज से मुर्गा चौक एवं सेंट्रल एवेन्यू की ओर जाने वाले सभी चारपहिया वाहनों को फॉरेस्ट एवेन्यू और गैरेज रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा। इसी प्रकार दुर्ग से सेंट्रल एवेन्यू की ओर आने वाले चारपहिया वाहनों को सेक्टर-09 चौक से फॉरेस्ट एवेन्यू एवं गैरेज रोड की ओर भेजा जाएगा।
- गंजपारा दुर्गा पंडाल के पास भी बदलेगा यातायात मार्ग
दुर्ग शहर में गंजपारा स्थित दुर्गा पंडाल के आसपास भीड़ और यातायात दबाव को नियंत्रित करने के लिए रात के समय विशेष डायवर्शन लागू रहेगा। पुलिस लाइन एवं गंजपारा की ओर से आने वाले सभी दोपहिया और चारपहिया वाहनों को गंज मंडी के पीछे से डायवर्ट किया जाएगा।
इसके अलावा रात के समय पुलगांव चौक से आने वाली सभी बसों को महाराजा चौक और जेल तिराहा होते हुए बस स्टैंड की ओर भेजा जाएगा। इसी तरह दुर्ग बस स्टैंड से पुलगांव की ओर जाने वाली बसों को भी इसी मार्ग का उपयोग करना होगा।
- रात में भारी और मध्यम वाहनों की नो-एंट्री
नवरात्रि पर्व के दौरान रात के समय दुर्ग शहर के भीतर भारी एवं मध्यम वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इसके लिए पुलगांव चौक, पोटिया चौक, महाराजा चौक, जेल तिराहा, गुरुद्वारा तिराहा, धमधा रोड तथा नयापारा से दुर्ग शहर की ओर आने वाले मार्गों पर प्रतिबंध लागू रहेगा। वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित डायवर्शन मार्ग का पालन करें और प्रतिबंधित क्षेत्रों में वाहन लेकर प्रवेश न करें।
- पदयात्रियों के लिए पुलिस की विशेष अपील
दुर्ग पुलिस ने डोंगरगढ़ जाने वाले पदयात्रियों से सुरक्षा के लिए कुछ आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है।

-रिफ्लेक्टिव कपड़े पहनें: पदयात्रियों को अपने बैग पर रेडियम या रिफ्लेक्टिव स्टीकर लगाने तथा चमकीले कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। गहरे रंग के कपड़े पहनने से बचें, ताकि वाहन चालक दूर से ही उन्हें देख सकें।
- सड़क के बाईं ओर चलें: पदयात्री सड़क के बिल्कुल किनारे बाईं ओर चलें और मुख्य सड़क पर आने से बचें।
-रात में यात्रा से बचें: देर रात पदयात्रा शुरू करने से बचें और प्रशासन द्वारा निर्धारित मार्ग का ही उपयोग करें।
- सड़क पर विश्राम न करें: यात्रा के दौरान सड़क या उसके किनारे बैठकर अथवा लेटकर आराम न करें। इससे गंभीर दुर्घटना हो सकती है।
- सर्विस लेन का उपयोग करें: हाईवे पर चलते समय सर्विस लेन का ही उपयोग करें। बाईपास मार्ग पर पैदल चलने से बचें।
-वाहन चालकों से भी यातायात नियमों के पालन की अपील
पुलिस ने वाहन चालकों से कहा है कि वे देर रात वाहन चलाने से बचें तथा पर्याप्त नींद लेने के बाद ही यात्रा करें। थकान या नींद आने की स्थिति में वाहन न चलाएं। नशे की हालत में वाहन चलाना और वाहन की क्षमता से अधिक सवारियां बैठाना सख्त मना है। मालवाहक वाहनों में सवारियां न बैठाएं तथा रात के समय लो-बीम यानी डिपर लाइट का इस्तेमाल करें।
इसके साथ ही सड़क पर अनधिकृत रूप से वाहन पार्क न करने और कुम्हारी से डोंगरगढ़ तक निर्धारित मार्ग एवं डायवर्शन व्यवस्था का पालन करने की अपील की गई है।
दुर्ग पुलिस का उद्देश्य नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाना तथा सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को कम करना है। पुलिस ने पदयात्रियों और वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने तथा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने का आग्रह किया है।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.