Jwala

Express News

जरा हट के

शौचालय में बैठकर शख्स हाई कोर्ट की वर्चुअल सुनवाई में हुआ शामिल

शौचालय में बैठकर शख्स हाई कोर्ट की वर्चुअल सुनवाई में हुआ शामिल

1822806202512091362628062025021344img-20250627-wa0211.webp

नई दिल्ली। गुजरात हाई कोर्ट की एक वर्चुअल सुनवाई के दौरान जज उस समय हैरान रह गया जब एक शख्स ने शौचालय में बैठकर कार्यवाही में हिस्सा लिया। सुनवाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है।
वीडियो की शुरुआत में व्यक्ति, जो ‘समद बैटरी’ नाम से लॉगइन था, ब्लूटूथ ईयरफोन पहने हुए नजर आता है। कुछ ही देर में वह अपना फोन दूर रखता है, जिससे यह साफ हो जाता है कि वह शौचालय में बैठा है क्योंकि फ्लश साफ-साफ नजर आ रहा है। वीडियो में उसे फ्लश करते हुए और फिर बाथरूम से बाहर निकलते हुए भी देखा जा सकता है। बाद में वह कैमरे से कुछ समय के लिए ओझल हो जाता है और फिर एक कमरे में दिखाई देता है। अदालत के रिकॉर्ड के अनुसार, यह व्यक्ति एक आपराधिक मामले में शिकायतकर्ता था और इस सुनवाई में एफआईआर रद्द करने की याचिका पर पक्ष रख रहा था। दोनों पक्षों में आपसी समझौता होने के बाद अदालत ने एफआईआर रद्द कर दी।
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब वर्चुअल सुनवाई के दौरान एक तरह का मामला सामने आया हो। इसी साल अप्रैल में गुजरात हाईकोर्ट ने एक याचिकाकर्ता पर 50000 रुपए का जुर्माना लगाया था, जो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान सिगरेट पीते हुए कैद हो गया था। मार्च में दिल्ली की एक अदालत ने भी ऐसे ही एक मामले में वीडियो कॉल पर सिगरेट पी रहे व्यक्ति को समन जारी किया था।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

553251020261222291010838759.png
215251020261218411010837320.png
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.