मुंबई (DNH):- पूजा राजपूत –बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर को गुजरे एक महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है। लेकिन उन्हें याद करने का सिलसिला लगातार जारी है। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का निधन ल्यूकेमिया(ब्लड कैंसर) की वजह से 30 अप्रैल की सुबह मुंबई के एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में हुआ था। ऋषि कपूर के निधन के बाद से ही उनसे जुड़ी पुरानी तस्वीरें और वीडियोज़ सोशल मीडिया पर आए-दिन वायरल होती रहती हैं।और अब एक और ऐसी तस्वीर सामने आई हैं, जिसकी खूब चर्चा हो रही है।
वायरल हो रही तस्वीर ऋषि कपूर के बचपन की है। जिसमें नन्हें चिंटू अपनी बड़ी बहन ऋतु और भाई रणधीर कपूर के साथ दिख रहे हैं।तीनों ही ‘नन्हें कपूर्स’ इस तस्वीर में बेहद क्यूट लग रहे हैं। ऋतु कपूर ने फ्रिल वाली खूबसूरत फ्रॉक पहनी हुई और बालों में दो चोटियां बनाकर रिबन लगाए हुए हैं।तो सबसे छोटे ऋषि अपने हाथ में फोन का रिसिवर लिए कान पर लगाए हुए हैं। वहीं, ऋतु कपूर के बगल में बैठे बड़े भाई रणधीर बेहद उत्सुकता से चिंटू को देख रहे हैं।यह तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर शेयर की जा रही है। हर कोई नन्हे चिंटू की क्यूटनेस पर प्यार लुटा रहा है।
आपको बता दें, कि ऋतु कपूर की शादी फेमस ‘नंदा’ परिवार में हुई थी। वह अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन नंदा की सास थीं। इसी साल जनवरी में ऋतु नंदा का निधन हुआ था। वह भी कैंसर से पीड़ित थी।
ऋतु नंदा का इलाज न्यूयॉर्क के हॉस्पिटल में हुआ था। इसी हॉस्पिटल में ऋषि कपूर भी अपने कैंसर का इलाज करवाने के लिए गए थे। तकरीबन 11 महीने तक न्यूयॉर्क में उनका इलाज चला था। पिछले साल सितंबर में ऋषि कपूर कैंसर फ्री होकर इंडिया लौट आए थे। लेकिन सेहत की अनदेखी करना ऋषि कपूर के लिए जानलेवा साबित हुआ था। एक बार फिर कैंसर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया था।उनके देहांत के बाद नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर, करीना और करिश्मा कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम पर कई अनदेखी थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की थीं।