भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत हुडको के दो अलग अलग स्थानों पर डामरीकरण सड़क का डामरीकरण की मांग वार्ड के नागरिकों ने किया था ,जिसके लिए आज सुबह महापौर देवेन्द्र यादव ने भूमिपूजन किया।
जोन 01 भिलाई निगम क्षेत्र के हुडकों सेक्टर एचआईजी क्षेत्र के दो अलग अलग सड़कों के डामरीकरण किया जाएगा। 37 लाख की लागत से 1200 सौ मीटर और 400 सौ मीटर सड़कों के डामरीकरण कार्य के लिए आज महापौर देवेन्द्र यादव ने भूमिपूजन किया। हुडकों सेक्टर के एचआईजी क्षेत्र में सड़कांे के नवीनीकरण होने क्षेत्र के नागरिकों को आने जाने में सहूलियत होगी। भूमिपूजन कार्यक्रम पश्चात महापौर यादव ने हुडकों क्षेत्र के नागरिकों से विकास संबंधी विभिन्न विषयों पर चर्चा किए और अन्य विकास कार्यों पर योजनाबद्ध तरीकों से काम करने की बात कही।, निगम के जोन 01 के आयुक्त सुनील अग्रहरि, ईई संजय शर्मा, एई सुनील दुबे एवं क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक एवं निगम के इंजीनियर उपस्थित थे।