Jwala

Express News

बस्तर

बस्तर के चेंदरू के नाम पर मिलेगा राज्य ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार, पर्यटन मंडल ने ली सुध

बस्तर के चेंदरू के नाम पर मिलेगा राज्य ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार, पर्यटन मंडल ने ली सुध

111121220250804402548947-bastar-chendru.webp

रायपुर। छत्तीसगढ़ विशेषकर बस्तर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाले बालक चेंदरू एक बार फिर सुर्खियों में हैं। वर्ष 1957 में बनी विश्वप्रसिद्ध डाक्यूमेंट्री ‘चेंदुरू – द वर्ल्ड ऑफ अपू’ (जिसे द जंगल सागा के नाम से भी जाना जाता है) का यह जीवंत किरदार अब राज्य सरकार की नई पहल का आधार बनने जा रहा है।

छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने घोषणा की है कि राज्य में ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने और इस क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को अब ‘चेंदरू राज्य ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार’ से सम्मानित किया जाएगा। इस सम्मान का उद्देश्य पर्यटन हितधारकों के योगदान को पहचानना, उन्हें प्रोत्साहित करना और ग्रामीण पर्यटन को नई दिशा देना है।

RO. NO 0001
RO. NO 13944/30

पर्यटन मंडल के अनुसार, इस पुरस्कार के लिए जूरी द्वारा ऐसे व्यक्तियों या संस्थाओं का चयन किया जाएगा, जिन्होंने ग्रामीण पर्यटन के क्षेत्र में समर्पित भाव से दीर्घकालीन और उल्लेखनीय कार्य किया हो। प्रस्तावित व्यक्ति या संस्था को अपने योगदान के प्रमाण भी प्रस्तुत करने होंगे। चयन प्रक्रिया में भूतकालिक और वर्तमान दोनों तरह के कार्यों का मूल्यांकन किया जाएगा।

चेंदरू का बस्तर से रहा गहरा नाता
चेंदरू मूल रूप से बस्तर का रहने वाला था। लगभग 70 वर्ष पूर्व बनी डाक्यूमेंट्री में उसकी और एक बाघ के शावक की अनोखी दोस्ती को दर्शाया गया था। इस फिल्म ने चेंदरू को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई और बस्तर की जीवनशैली को विश्व पटल पर प्रमुखता से स्थापित किया था।

अब पर्यटन मंडल द्वारा उनके नाम पर पुरस्कार शुरू किए जाने से बस्तर और ग्रामीण पर्यटन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
87817072026182112chatgptimagejul17,2026,11_44_24pm.png
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg
35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
RO. NO 0001
100020820261248371008852523.png
RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
87817072026182112chatgptimagejul17,2026,11_44_24pm.png
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg
35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
RO. NO 0001
100020820261248371008852523.png
RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.